Movie prime
PMC_Hospital

BHU परिसर में देर रात बाहरी हुड़दंगियों का उत्पात, नशे में दौड़ाई तेज रफ्तार कार, 4 अरेस्ट

गुरुवार देर रात बिड़ला हॉस्टल का नाम लेकर कैंपस में घुसे युवक; छात्र-छात्राओं पर कसी फब्तियां, विरोध करने पर की मारपीट

Ad

 
hj
WhatsApp Group Join Now

Ad

 

 

 

भदैनी मिरर, वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए बाहरी तत्वों द्वारा हुड़दंग मचाने का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुवार की देर रात करीब 11:45 बजे परिसर में दाखिल हुए चार नशेड़ी युवकों ने न सिर्फ तेज रफ्तार कार दौड़ाकर छात्रों की जान जोखिम में डाली, बल्कि सड़क से गुजर रहे छात्र-छात्राओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे कैंपस में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि, मुस्तैद प्रॉक्टोरियल बोर्ड और लंका थाना पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को दबोच लिया।

Ad
Ad


नशे की हालत में कैंपस में मचाया गदर, बनाया वीडियो


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चारों आरोपी युवक देर रात एक कार में सवार होकर विश्वविद्यालय परिसर के भीतर पहुंचे। कार की रफ्तार इतनी तेज और लापरवाही भरी थी कि राहगीर बाल-बाल बचे। इसी बीच कार सवार हुड़दंगियों ने वहां से गुजर रहे छात्र-छात्राओं पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। कैंपस के सजग छात्रों ने जब इस पर आपत्ति जताई, तो युवक बदतमीजी पर उतारू हो गए और मारपीट करने लगे। नाराज छात्रों ने फौरन उनका पीछा करना शुरू किया और उनके इस हुड़दंग का वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

Ad

रसूख का रौब दिखाने की कोशिश, हॉस्टल का लिया झूठा नाम


यूनिवर्सिटी गेट के पास सतर्क प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने घेराबंदी करके युवकों की कार को रोक लिया। पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने अपने किसी परिचित पुलिसकर्मी से फोन पर बात कराकर रसूख का रौब झाड़ने और बचने की कोशिश की, लेकिन मौके पर जुटे छात्रों ने सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Ad

पकड़े जाने पर आरोपी खुद को बीएचयू के प्रतिष्ठित 'बिड़ला छात्रावास' का छात्र बता रहे थे। लेकिन छात्रों ने साफ किया कि ये चारों बाहरी तत्व हैं और इनका हॉस्टल से कोई लेना-देना नहीं है। छात्रों ने रोष जताते हुए कहा कि अक्सर बाहरी अराजक तत्व हॉस्टल का नाम बदनाम करने के लिए ऐसी हरकतों को अंजाम देते हैं।

लंका पुलिस की हिरासत में चारों आरोपी, विधिक कार्रवाई शुरू


घटना की गंभीरता को देखते हुए लंका थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और चारों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

लंका थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। चारों युवक पृथ्वीराज सिंह उर्फ बन्टी 
निवासी- करनछपरा (डुकटी) बलिया, राजा सिंह निवासी - मून छपरा (रेवती) बलिया, विकाश सिह निवासी -चदपुर (बैरिया) बलिया और ईशान कुमार सिंह निवासी -सौरभ बिहार (जैतपुर) बदरपुर जिला दक्षिणी दिल्ली को हिरासत में लेकर शांतिभंग में न्यायालय चालान कर दिया गया है।