Movie prime
Ad

सारनाथ में निर्माणाधीन मकान की दीवार ढहने से मजदूर की मौत

हिरामनपुर गांव की घटना, उसी गांव का रहनेवाला था शिवराज

Ad

 
sarnath
WhatsApp Group Join Now

Ad

मकान की ढलैया के दौरान दीवार पर चढ़ गया था, तभी हुआ हादसा

वाराणसी, भदैनी मिरर। सारनाथ थाना के हिरामनपुर में रविवार की शाम निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 20 वर्षीय मजदूर शिवराज राजभर की मौत हो गई। यह हादसा छत की ढलैया के दौरान हुआ। मजदूर दीवार के मलबे की नीचे दब गया था।

जानकारी के अनुसार, हिरामनपुर क्षेत्र में अखिलेश मिश्रा का मकान बन रहा है। रविवार को मकान की छत की ढलाई हो रही थी। शाम लगभग छह बजे उसी गांव का रहनेवाला शिव राज राजभर सामान लेकर लगभग 10 फीट ऊंची पुरानी दीवार पर चढ़ गया। अचानक वही दीवार अचानक भरभरा कर ढह गई और शिवराज उसी मलबे में दब गया। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर उसे निकाला।

Ad
Ad

उसे आशापुर स्थित निजी अस्पताल ले गये। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक पांच भाइयों में छोटा था। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मृतक के स्वजन पोस्टमार्टम के पक्ष में नहीं थे, इसलिए शव का पंचायतनामा कर उसे सुपुर्द कर दिया गया। 
 

Ad
Ad