Movie prime
PMC_Hospital

निर्जला एकादशी पर निकली काशी विश्वनाथ की वार्षिक कलश यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर को रही समर्पित

Ad

 
...
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार सुबह काशी में धार्मिक आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। काशी मोक्षदायिनी सेवा समिति के तत्वावधान में वार्षिक कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा सुबह 7 बजे राजेंद्र प्रसाद घाट से आरंभ होकर बाबा विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर समाप्त हुई।

Ad
Ad

इस वर्ष की यात्रा "ऑपरेशन सिंदूर" को समर्पित रही, जिसमें हजारों श्रद्धालु महिलाएं सिर पर जल से भरा कलश और हाथों में तिरंगा लिए हुए शामिल हुईं। पूरे मार्ग में "हर-हर महादेव" के जयघोष से वातावरण गूंज उठा और चारों ओर भक्ति की अलौकिक छटा बिखर गई।

यात्रा के उपरांत बाबा विश्वनाथ का अभिषेक सिंधु, चिनाब, रीवा, मानसरोवर और गंगा के पवित्र जल से किया गया। इस धार्मिक आयोजन में पूर्व मंत्री नीलकंठ तिवारी सहित निधि अग्रवाल, दिलीप सिंह और कई अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ad

life line hospital