Movie prime
PMC_Hospital

काशी विश्वनाथ मंदिर: सुगम दर्शन के नाम पर मैसूर की महिला श्रद्धालु से ठगी, पुलिस ने दिलवाए ₹4000 वापस

मैसूर से आई महिला श्रद्धालु से दलाल ने ऐंठे थे ₹4000, सतर्क पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पकड़ा आरोपी; ACP ने श्रद्धालुओं से की सतर्क रहने की अपील।

Ad

 
g
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): सावन के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करने वाले दलालों पर वाराणसी पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सावन के पहले सोमवार को मैसूर से आई एक महिला श्रद्धालु से 'सुगम दर्शन' कराने के नाम पर 4,000 रुपये ऐंठने वाले दलाल को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबोच लिया और महिला के पूरे पैसे सुरक्षित वापस कराए।

सुगम दर्शन का झांसा देकर वसूले थे पैसे

मिली जानकारी के अनुसार, मैसूर से काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने आई एक महिला श्रद्धालु को एक दलाल ने बिना लाइन में लगे सुगम दर्शन कराने का झांसा दिया. इस सुविधा के बदले उसने महिला से 4,000 रुपये ठग लिए. पैसे लेने के बाद जब महिला को अपने साथ धोखाधड़ी होने का अंदेशा हुआ, तो वह परेशान हो गई.

Ad
Ad

सिगरा पुलिस की सतर्कता से बेनकाब हुआ दलाल

उसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रहे सिगरा थाना प्रभारी (इंस्पेक्टर) शिवाकांत मिश्रा और उनकी टीम की नजर परेशान महिला पर पड़ी. महिला ने तुरंत पूरी आपबीती पुलिस अधिकारियों को बताई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने आसपास के दुकानदारों और लोगों से पूछताछ शुरू की. जांच में सामने आया कि चेतगंज निवासी बसंत पांडेय नाम का व्यक्ति महिला और उसके साथ आए 4 लोगों को सुगम दर्शन कराने के बहाने ठग रहा था.

Ad

पुलिस को देखते ही भागने लगा आरोपी, चौक पुलिस के हवाले

पुलिस की मौजूदगी और सख्ती देखकर आरोपी बसंत पांडेय गेट नंबर 4 के पास से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला श्रद्धालु के 4,000 रुपये तुरंत वापस कराए और आरोपी को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए चौक थाना पुलिस को सौंप दिया.

Ad

सादे कपड़ों में तैनात हैं टीमें, CCTV से रखी जा रही नजर: ACP अतुल अंजान

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी अतुल अंजान ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार करने, अवैध वसूली या दर्शन के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने बताया:

"दर्शन के नाम पर अवैध वसूली करने वालों पर कड़ी नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस टीमें तैनात की गई हैं और CCTV कैमरों के जरिए भी लगातार निगरानी की जा रही है। कल ऐसे 8 लोगों पर कार्रवाई की गई थी और आज सुबह भी महिला से पैसे मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सभी श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन प्राप्त हो रहे हैं, इसलिए वे किसी भी दलाल के झांसे में न आएं। यदि कोई पैसे की मांग करता है, तो तुरंत मौके पर तैनात पुलिस को सूचित करें।"