Movie prime
Ad

गणतंत्र दिवस 2026: श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहली बार ध्वज वंदन समारोह, भारत माता व तिरंगे की हुई विधिवत आराधना

77वें गणतंत्र दिवस पर नीलकंठ भवन में ध्वजारोहण, भारत माता प्रतिमा स्थल पर हुआ नवाचारपूर्ण ध्वज वंदन कार्यक्रम

Ad

 
kashi vishwanath
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज श्री काशी विश्वनाथ धाम में राष्ट्रभक्ति, श्रद्धा और गरिमा से परिपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण एवं एक नई पहल के रूप में ध्वज वंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 08:30 बजे श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित प्रशासनिक कार्यालय नीलकंठ भवन में संपन्न हुआ।

Ad
Ad

ध्वजारोहण समारोह में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा, उप जिलाधिकारी पवन प्रकाश, डिप्टी कलेक्टर शम्भू शरण, नायब तहसीलदार मिनी एल. शेखर सहित मंदिर न्यास के समस्त अधिकारीगण एवं कार्मिकगण उपस्थित रहे। सभी की सहभागिता से राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत ध्वजारोहण किया गया, जिसके पश्चात् राष्ट्रगान के माध्यम से मातृभूमि को नमन किया गया।

Ad

 

kashi vishwanath

 

ध्वजारोहण के उपरांत, विगत दो वर्षों से चली आ रही परंपरा के क्रम में श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित भारत माता की प्रतिमा पर श्रद्धा एवं राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ भारत माता आराधना संपन्न की गई। इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक नवीन नवाचार के रूप में राष्ट्रीय नेतृत्व की प्रेरणा से भारत माता प्रतिमा स्थल पर ही स्थापित राष्ट्रीय ध्वज की आराधना करते हुए पहली बार ध्वज वंदन समारोह का आयोजन किया गया।

Ad

इस विशेष अवसर पर डमरू वादन, शास्त्रीगणों द्वारा स्वस्तिवाचन एवं मंत्रोच्चार के बीच तिरंगा ध्वज पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात् भारत माता एवं राष्ट्रीय ध्वज की विधिवत आरती संपन्न हुई। कार्यक्रम में मंदिर न्यास के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं जनसामान्य ने सहभागिता करते हुए भारत माता के चरणों में नमन कर राष्ट्र की समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की।

 

kashi vishwanath

समस्त कार्यक्रमों के उपरांत श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित बोर्ड रूम (सभागार) में एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता, शांति, प्रगति एवं विश्व कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर यह संकल्प लिया गया कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करते हुए देश सेवा में निरंतर तत्पर रहेंगे।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित समस्त धार्मिक कार्यक्रमों एवं आरती श्रृंगार में राष्ट्रीय पर्व की विशेष झलक देखने को मिली। सोमवारीय रुद्राभिषेक में अविमुक्तेश्वर महादेव के अर्घ्य का अभिषेक राष्ट्रीय ध्वज के साथ किया गया। वहीं, समस्त आरती एवं श्रृंगार तिरंगा थीम पर आधारित रहे, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं, नागरिकों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि सभी के जीवन में सत्य, सनातन मूल्यों एवं धर्म के मार्ग का प्रकाश सदैव बना रहे और हमारा राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।
 

 
Ad