Movie prime
Ad

काशी तमिल संगमम 4.0 का भव्य आगाज: नमो घाट से सीएम योगी ने किया शुभारंभ, बोले- ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की साकार परंपरा

26 लाख श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा आयोजन, 1,400 से अधिक तमिल प्रतिनिधियों को मिलेगा सभ्यतागत संबंधों को समझने का अवसर; सीएम योगी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और तमिलनाडु के राज्यपाल ने की सराहना

Ad

 
Kt
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। विचार, परम्परा, अध्यात्म और एकता के संगम का पर्याय बन चुके काशी तमिल संगमम के चौथे संस्करण का मंगलवार को नमो घाट से भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटन दबाकर किया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन तथा यूपी सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Ad
Ad
Ad

Kt

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्तिक मास में आयोजित काशी तमिल संगमम् की पवित्रता और सांस्कृतिक महत्ता बताते हुए कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार रूप देने वाला है। उन्होंने कहा कि इस संगम के केंद्र में देवाधिदेव महादेव हैं, जो उत्तर-दक्षिण की सांस्कृतिक और वैचारिक एकता को जोड़ते हैं।

Ad

सीएम योगी ने बताया कि पिछले 4 वर्षों में 26 लाख से अधिक श्रद्धालु काशी पहुंचे हैं, जिससे यह आयोजन जनांदोलन का रूप ले चुका है।
उन्होंने इस वर्ष की थीम “तमिल सीखें - तमिल करकलम” का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अभियान भाषा और संस्कृति की साझी विरासत को नई मजबूती देगा।

Ad

Kt

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का वणक्कम संदेश

अपने संबोधन की शुरुआत “वणक्कम काशी, वणक्कम तमिलनाडु” के अभिवादन से करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि काशी तमिल संगमम् का उद्देश्य दो प्राचीन संस्कृतियों को जोड़ना है। उन्होंने बताया:

  • पहले संस्करण का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने ही किया था।
  • संगम अब एक जनांदोलन बन चुका है।
  • इस बार तमिलनाडु के शिक्षक काशी में छात्रों को तमिल सिखाएंगे और काशी के छात्र तमिलनाडु जाकर भाषा सीखेंगे-यह ऐतिहासिक शुरुआत होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि आज तेनकाशी से 2,000 किलोमीटर की कार रैली का शुभारंभ हुआ है, जो 10 दिसंबर को काशी पहुंचेगी और काशीवासी इसका भव्य स्वागत करेंगे।

Kt

तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि का संबोधन

राज्यपाल आर.एन. रवि ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में तमिलनाडु बसता है”, इसलिए तमिल भाषा और संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए कई पहलें शुरू की गईं।
उन्होंने इस आयोजन को भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का सिंहनाद बताया।

उपराष्ट्रपति का वीडियो संदेश

भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी अपने वीडियो संदेश में काशी तमिल संगमम की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन भारत की एकात्म सांस्कृतिक परंपरा को सशक्त बनाता है।

Kt

1,400+ तमिल प्रतिनिधियों की अनुभवात्मक यात्रा शुरू

इस वर्ष तमिलनाडु से 1,400 से अधिक प्रतिनिधि अलग-अलग जत्थों में काशी पहुँचेंगे।
इनका अनुभवात्मक दौरा काशी, प्रयागराज और अयोध्या में शुरू हो चुका है, जिसमें शामिल होगा:

  • विश्वविद्यालयों का भ्रमण
  • विरासत स्थलों और मंदिरों का दौरा
  • स्थानीय शिल्प समूहों और ज्ञान संस्थानों से संवाद
  • विद्वानों, छात्रों और कारीगरों से वार्ता

CM Yogi
संगठन और सहयोग

काशी तमिल संगमम 4.0 का आयोजन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा यूपी सरकार के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें रेलवे, संस्कृति, पर्यटन, कपड़ा, युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय समेत 10 केंद्रीय मंत्रालयों की भागीदारी है। IIT मद्रास और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय इस पहल के नॉलेज पार्टनर हैं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा

उद्घाटन समारोह में काशी एवं तमिलनाडु के कलाकारों ने भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने दोनों क्षेत्रों के सदियों पुराने संबंधों को जीवंत बना दिया।
उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

CM Yogi

CM Yogi
Ad