Movie prime
Ad

Varanasi Accident: मिर्जामुराद में NH-19 पर काशी नरेश की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, डॉ. अनंत नारायण सिंह सुरक्षित

रामनगर किले से प्रयागराज जा रहे थे काशी नरेश, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार करीब 10 मीटर तक घिसटी

Ad

 
Mirzamurad
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में काशी नरेश डॉ. अनंत नारायण सिंह की कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में काशी नरेश, उनके परिवार के सदस्य और सुरक्षा कर्मी सुरक्षित बच गए। हालांकि टक्कर से उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई।

Ad
Ad


प्रयागराज जा रहे थे काशी नरेश

जानकारी के अनुसार काशी नरेश डॉ. अनंत नारायण सिंह अपने रामनगर स्थित किले से परिवार और सुरक्षा कर्मियों के साथ प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान मिर्जामुराद के पास NH-19 पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

Ad

Mirzamurad
करीब 10 मीटर तक घिसटती रही कार

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार ट्रक के अगले हिस्से में फंसकर करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गई। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


पुलिस ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और हाईवे पर यातायात को नियंत्रित किया। जब आसपास के लोगों और राहगीरों को पता चला कि काशी नरेश की कार दुर्घटना का शिकार हो गई है, तो मौके पर उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी।
हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित हैं।

Ad
 
Ad