Movie prime
PMC_Hospital

काशी द्वार परियोजना स्थगित नहीं निरस्त हो, कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन पिंडरा एसडीएम को सौंपा…

Ad

 
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। पिंडरा तहसील पर मंगलवार को किसानों के साथ दर्जनों कांग्रेस नेता पहुंचे. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पिंडरा को सौंपा. मांग किया कि किसानों को लिखित आश्वासन मिले की उनकी जमीन नहीं ली जाएगी और वह सुरक्षित है. कहा कि भाजपा के स्थानीय विधायक ने किसानों की बातों का संज्ञान नहीं लिया, किसान मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक को पत्र भेज चुके है.

Ad

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव कुमार (राजू राम) ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पिंडरा को सौंपते हुए कहा कि काशी द्वारा परियोजना को लेकर किसानों ने कई महिनों तक आंदोलन किया. इस दौरान उन्हें जेल तक जाना पड़ा, मगर भाजपा के स्थानीय विधायक ने संज्ञान नहीं लिया. किसान अपनी जमीन बचाने के लिए खुद लड़ाई लड़ते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा. इसके बावजूद भी उन्हें कोई लिखित आश्वासन नहीं मिला है.

कहा कि किसान अपनी जमीन नहीं देना चाहते. उनकी जमीन ही एक मात्र जीविकोपार्जन का साधन है. जिससे वह अपने और अपने परिवार का भरण-पोषण करते है. कहा कि काशी द्वार परियोजना स्थगित करने की बात प्रकाश में आई है, लेकिन परियोजना को स्थगित नहीं निरस्त कर लिखित आदेश चाहिए. कहा कि इसके साथ ही जमीन की रजिस्ट्री पर लगी रोक को भी तत्काल हटवाया जाए.