BHU में कनिष्ठ लिपिक परीक्षा पर रार: केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन, कर्मचारियों ने की परीक्षा स्थगित करने की मांग
कर्मचारियों की मांग— "हमें युवाओं के साथ न लड़ाया जाए"
Apr 8, 2026, 22:12 IST
WhatsApp
Group
Join Now
वाराणसी (भदैनी मिरर)। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में 199 पदों पर होने वाली कनिष्ठ लिपिक (Junior Clerk) भर्ती परीक्षा को लेकर विरोध के सुर तेज हो गए हैं। विश्वविद्यालय के दैनिक वेतनभोगी और संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को केंद्रीय कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक नियमितीकरण की प्रक्रिया स्पष्ट नहीं होती, तब तक इस परीक्षा को स्थगित किया जाए। इस संबंध में कर्मचारियों ने कुलपति को संबोधित एक मांग पत्र भी सौंपा है।
नियमितीकरण समिति की खुशी, परीक्षा से बढ़ी बेचैनी
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने बताया कि वे वर्षों से विश्वविद्यालय की सेवा कर रहे हैं। हाल ही में प्रशासन द्वारा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है, जिसका कर्मचारियों ने स्वागत किया था। लेकिन इसी बीच 7 अप्रैल 2026 को जारी अधिसूचना ने उनकी चिंता बढ़ा दी है, जिसमें अप्रैल के अंतिम सप्ताह में कनिष्ठ लिपिक भर्ती परीक्षा प्रस्तावित की गई है।


कर्मचारियों की 3 बड़ी दलीलें: क्यों हो रहा है विरोध?
कुलपति को संबोधित सौंपे गए प्रार्थना पत्र में कर्मचारियों ने अपनी व्यावहारिक समस्याओं को प्रमुखता से रखा है:
1. असमान प्रतिस्पर्धा: वर्षों से सेवारत कर्मचारी अब उन युवाओं के साथ किताबी प्रतिस्पर्धा करने की स्थिति में नहीं हैं, जो दिन-रात केवल परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

2. पारिवारिक जिम्मेदारियां: नौकरी के साथ-साथ परिवार का बोझ होने के कारण कर्मचारियों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय और संसाधन नहीं हैं।
3. अनुभव की अनदेखी: कर्मचारियों का तर्क है कि उनके द्वारा संस्थान को दिए गए लंबे अनुभव, निष्ठा और योगदान को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, न कि केवल एक लिखित परीक्षा को आधार बनाया जाए।

"अनुभव को मिले सम्मान"
केंद्रीय कार्यालय के बाहर जुटे कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि वे विश्वविद्यालय के अभिन्न अंग हैं और संकट के समय में भी संस्थान के साथ खड़े रहे हैं। ऐसे में सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा उनके भविष्य पर संकट खड़ा कर सकती है। कर्मचारियों ने मांग की है कि नियमितीकरण समिति की रिपोर्ट आने तक परीक्षा को टाल दिया जाए।
BHU Junior Clerk Exam Protest, BHU Central Office Protest, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय भर्ती विवाद, कनिष्ठ लिपिक परीक्षा स्थगन।
#BHU #VaranasiNews #BHUExamProtest #JuniorClerkRecruitment #KashiHinduVishwavidyalaya #BhadainiMirror #VaranasiCrimeNews
#BHU #Varanasi #ExamPostpone #BhadainiMirror
