Movie prime
PMC_Hospital

गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी को लेकर जल पुलिस की नाविकों संग बैठक, सख्त निर्देश- तय क्षमता से ज्यादा सवारी न बैठाएं

Ad

 
..
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) और निर्जला एकादशी जैसे पावन पर्वों को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जल पुलिस कार्यालय में नाविकों और नौका संचालकों के साथ एक अहम गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अपर नगर आयुक्त बबिता यादव एवं सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध श्री अतुल अंजान त्रिपाठी ने की।

Ad
Ad

बैठक में नाविकों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुव्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्वों के दौरान घाटों पर भारी भीड़ उमड़ेगी, ऐसे में नाविकों को जिम्मेदारी और सतर्कता से कार्य करना होगा।

Ad

प्रमुख दिशा-निर्देश इस प्रकार रहे:

  • कोई भी नाविक नशे की हालत में नाव संचालन नहीं करेगा।

  • नावों पर डीजे या तेज साउंड वाले उपकरणों का प्रयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा।

  • सभी नावें केवल निर्धारित मार्ग से संचालित की जाएंगी।

  • किसी भी नाव पर निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाई जाएगी।

  • बिना लाइफ जैकेट के किसी भी सवारी को नाव पर बैठाना सख्त मना है।

  • नाव संचालन के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग वर्जित रहेगा।

  • नाविकों को निर्देश दिया गया कि वे हर समय सीटी साथ रखें और नाव का इंजन समय से सर्विस कराएं।

  • नाव चालक/सहचालक की मौजूदगी हर नाव पर अनिवार्य होगी।

  • किसी भी यात्री से नगर निगम द्वारा निर्धारित किराये से अधिक वसूली नहीं की जाएगी।

  • नाबालिगों को नाव संचालन से दूर रखा जाएगा।

life line hospital

अधिकारियों ने यह भी निर्देशित किया कि जल पुलिस, एनडीआरएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों से तालमेल बनाते हुए नाविक आपात स्थिति में तत्परता से कार्रवाई करें। गोष्ठी में मांझी समाज के अध्यक्ष प्रमोद माझी, जल पुलिस प्रभारी, दशाश्वमेध थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ल, एनडीआरएफ, पीएसी फ्लड कंपनी के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नाविक उपस्थित रहे।

Ad