Movie prime
PMC_Hospital

जगदीप मधोक अध्यक्ष, मुकुल पांडेय बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष और डॉ. दीपक मधोक संरक्षक चुने गए

पूर्वांचल स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन: पहली बार यूथ कमेटी का गठन, 150 से अधिक निजी स्कूलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद।

Ad

 
School
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी: पूर्वांचल स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन की आम सभा की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार शाम बनारस क्लब में संपन्न हुई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें शिक्षा जगत से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Ad
Ad

मुकुल पांडेय बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कई अन्य को मिली जिम्मेदारी

एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल के मुकुल पांडेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुना गया है। उनके साथ डीपीएस के पंकज राजगढ़िया और एसएस पब्लिक स्कूल के प्रमोद नारायण सिंह को भी वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, अमरदीप सिंह, मेजर एसआर सिंह और पूजा दीक्षित उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Ad

जगदीप मधोक अध्यक्ष और डॉ. दीपक मधोक बने संरक्षक

सनबीम एकेडमी के सचिव जगदीप मधोक को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का नया अध्यक्ष चुना गया है, जबकि सनबीम समूह के चेयरमैन डॉ. दीपक मधोक को एसोसिएशन का संरक्षक बनाया गया है।

कार्यकारिणी के अन्य मुख्य पदाधिकारी:

  • महासचिव: पुष्प आर. अग्रवाल (हैपी होम इंग्लिश स्कूल)

  • संयुक्त सचिव: अरविंद तिवारी (शांडिल्य पब्लिक स्कूल)

  • कोषाध्यक्ष: डॉ. गिरीश चंद्र तिवारी (ग्लोरियस एकेडमी)

  • मीडिया प्रभारी: संदीप मुखर्जी

सलाहकार समिति और पहली बार यूथ कमेटी का गठन

Ad

Ad

एसोसिएशन ने पहली बार एक 'यूथ कमेटी' का गठन किया है, जिसमें सदस्य स्कूलों के युवा प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा सलाहकार समिति में प्रदीप बाबा मधोक (डैलिम्स), दीपक बजाज (सेठ एमआर जैपुरिया), नोमान हसन खान (मदर हलीमा सेंट्रल स्कूल), अनीता पॉलिन डे (डब्ल्यूएच स्मिथ स्कूल) और कर्नल पीके सिंह (एबीएस रोलैंड स्कूल) को शामिल किया गया है।

150 से अधिक निजी स्कूलों की सहभागिता

वाराणसी के अलावा चंदौली, प्रयागराज, मऊ, मिर्जापुर, बलिया और जौनपुर के सीबीएसई, आईसीएसई व अन्य बोर्ड्स के 150 से ज्यादा निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीप मधोक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुल पांडेय सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए एसोसिएशन के उद्देश्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।