अभी और सितम ढाएगी गर्मी! लू-धूप और उमस से लोग बेहाल
अब 17 जून के बाद बारिश एक आसार, 15 जून से कम हो सकता है लू का असर
Jun 14, 2025, 09:43 IST
WhatsApp
Group
Join Now
वाराणसी, भदैनी मिरर। बनारस और पूर्वांचल के लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। पहले 15 जून के बाद बारिश के आसार थे, लेकिन अब यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 17 जून से बनारस सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। वहीं, 15 जून के बाद तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आ सकती है और लू का असर कम हो सकता है।
फिलहाल बनारस में लू, धूप और उमस ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिन में हीटवेब और रात में चल रही गर्म हवाएं पर्यटकों को भी परेशान कर रही है। नतीजतन हमेशा गुलजार रहने वाले काशी के 80 से ज्यादा घाट पर सन्नाटा छाया हुआ है।
जिला प्रशासन की ओर से भी अपील की गई है कि जरूरी न हो तो दोपहर 12 से 4 तक घर से बाहर न निकले। वहीं, हीटवेब को देखते हुए परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। अब स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 1 जुलाई से अनिवार्य होगी जो पहले 16 जून से खुल रहे थे।


