Movie prime
Ad

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे किनारे होटल व ढाबों पर अचानक पहुंचे एडीसीपी, मचा हड़कंप 

थाना मिर्जामुराद क्षेत्र में होटल और ढाबा संचालकों को वैध लाइसेंस, पहचान-पत्र सत्यापन, CCTV और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश

Ad

 
Mirzamurad
WhatsApp Group Join Now

Ad

रिपोर्ट- दीपक गुप्ता 

वाराणसी, भदैनी मिरर। गोमती ज़ोन के अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बाँगर अचानक सोमवार को वाराणसी-प्रयागराज हाईवे किनारे थाना मिर्जामुराद क्षेत्र के  होटल और ढाबों का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुँच गए। इस दौरान होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।  इस दौरान उन्होंने होटल और ढाबा संचालकों को शासन के दिशा-निर्देशों, सुरक्षा मानकों, स्वच्छता और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े सभी कानूनी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Ad
Ad

मुख्य निरीक्षण बिंदु

  • वैध व्यवसायिक लाइसेंस की जांच।
  • आगंतुकों का पंजीकरण और पहचान-पत्र सत्यापन, विशेषकर विदेशी नागरिकों के लिए C-Form प्रविष्टि की पुष्टि।
  • यह सुनिश्चित करना कि नाबालिग या बिना पहचान पत्र वाले व्यक्ति कमरा न लें।
  • CCTV कैमरों की कार्यशीलता, उचित कवरेज और फुटेज को सुरक्षित रखने के निर्देश।
  • होटल/ढाबा परिसर में मादक पदार्थ, अवैध शराब, जुआ और वेश्यावृत्ति जैसी किसी भी गतिविधि पर रोक।

Mirzamurad

सुरक्षा और अपराध रोकथाम

निरीक्षण के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की पूछताछ और जांच की गई।

  • होटल/ढाबा के बैक एग्जिट, पार्किंग, अंधेरे स्थान, स्टोर रूम, कक्ष और छिपे क्षेत्रों की विस्तृत तलाशी।
  • अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कार्यवाही।

अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई

अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बाँगर ने कहा कि यदि किसी होटल/ढाबे में गंभीर अनियमितताएँ पाई जाती हैं, तो संचालकों के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया जाएगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी निरीक्षण और चेकिंग कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियम-विरुद्ध गतिविधि पाए जाने पर कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Ad

सार्वजनिक सुरक्षा और जागरूकता

एसीपी ने यह भी निर्देशित किया कि होटल और ढाबा संचालक सुरक्षा और स्वच्छता के नियमों का पालन कर नियमित रूप से रिपोर्टिंग और निरीक्षण सहयोग सुनिश्चित करें। इसका उद्देश्य जनता की सुरक्षा और शहर में सुरक्षित और व्यवस्थित व्यावसायिक वातावरण बनाए रखना है।

Ad
 
Ad