वाराणसी में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आर्थ्रोप्लास्टी एवं आर्थ्रोस्कोपी सम्मेलन, इटली और भारत के विशेषज्ञों ने किया व्यावहारिक प्रशिक्षण
एपेक्स हॉस्पिटल और वाराणसी ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के तत्वावधान में 24-25 जनवरी को कैडावेरिक हैंड्स-ऑन वर्कशॉप, देश-विदेश के वरिष्ठ सर्जनों ने साझा किया ज्ञान और कौशल
वाराणसी, भदैनी मिरर। ऑर्थोपेडिक सर्जरी के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और व्यावहारिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एपेक्स हॉस्पिटल, वाराणसी और वाराणसी ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के तत्वावधान में 24 और 25 जनवरी को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आर्थ्रोप्लास्टी एवं आर्थ्रोस्कोपी कैडावेरिक एकेडेमिक एवं हैंड्स-ऑन सम्मेलन का आयोजन किया गया है।



पहले दिन कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन वाराणसी के कैंट स्थित एक तारांकित होटल में हुआ। उद्घाटन सत्र में अंतरराष्ट्रीय चिकित्सकों के रूप में इटली के डॉ. एलेसेंड्रो लेली, नेपाल के डॉ. दीपेंद्र यादव, आंध्र प्रदेश के डॉ. नरेंद्र रेड्डी, और कोलकाता के डॉ. राकेश राजपूत शामिल रहे।

रीजनल विशेषज्ञों में डॉ. अभिनव अग्रवाल, प्रो. डॉ. अजीत सिंह, प्रो. डॉ. अमित रस्तोगी, कर्मराज सिंह, डॉ. रोहित पांडेय, प्रो. डॉ. संजय यादव, स्वप्निल पटेल, वात्सल्य खेतान, डॉ. विजय सिंह और डॉ. विनीत यादव शामिल थे।
सम्मेलन में प्रतिभागियों को विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक आर्थ्रोप्लास्टी और आर्थ्रोस्कोपी तकनीकों पर व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य सत्रों में शामिल थे:


- Implant Design: What Every Surgeon Should Know – डॉ. दीपेंद्र यादव
- Prehab & Optimization: Building the Foundation for Successful Surgery – प्रो. डॉ. अजीत सिंह
- Aim, Align, Achieve: Mastering Component Positioning & Preventing Errors – डॉ. नरेंद्र रेड्डी
- Managing Bone Loss in Primary TKA: When Routine Becomes Complex – प्रो. डॉ. अमित रस्तोगी
- Alignment Philosophies in 2025: Mechanical Vs Kinematic Vs Functional – डॉ. राकेश राजपूत
- TKA in the Rheumatoid Knee: Understanding the Challenges – डॉ. दीपेंद्र यादव
- TKA in Stiff Knee: Tips & Tricks – डॉ. राकेश राजपूत
- Instability in Primary TKA: Diagnosis & Algorithmic Management – डॉ. एलेसेंड्रो लेली
- Revision TKA: An Algorithm for Success – डॉ. एलेसेंड्रो लेली
- Revision Implant Design: What Every Surgeon Should Know – डॉ. नरेंद्र रेड्डी

एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. एस.के. सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन युवा और अनुभवी ऑर्थोपेडिक सर्जनों के लिए ज्ञानवर्धन, कौशल विकास और अंतरराष्ट्रीय अनुभव साझा करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से सर्जनों की तकनीकी दक्षता बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा।
कार्यक्रम के दूसरे दिन कैडावेरिक हैंड्स-ऑन वर्कशॉप IMS-BHU में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतिभागियों को वास्तविक शारीरिक संरचना पर उन्नत सर्जिकल तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह सम्मेलन न केवल वाराणसी बल्कि पूरे पूर्वांचल क्षेत्र में ऑर्थोपेडिक चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
