Movie prime
PMC_Hospital

राजातालाब में इंटर के छात्र ने संदिग्ध हालात में लगा ली फांसी, परिवार में मचा कोहराम

मोबाइल पर ऑनलाइन करता था पढ़ाई, गेम भी खेलता था

Ad

 
arayan
WhatsApp Group Join Now

Ad

चेहरे पर लगा था पॉलीथिन, मुंह कपड़े से बंधा था

गेमिंग ऐप के चक्कर में पड़कर तो नही लगा ली फांसी? 

मिर्जामुराद, भदैनी मिरर। वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के कृष्णदत्तपुर कोइलीपुल गांव में आर्यन सिंह नामक (18) युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आर्यन सिंह राजकीय इंटर कॉलेज जक्खिनी में कक्षा (12) का छात्र था। फंदे पर लटकते छात्र के चेहरे पर पॉलीथिन लगा था और मुंह पर कपड़ा बंधा था। खुदकुशी की घटनाओं में ऐसी स्थिति तो नही देखी गई है। परिवारवालों से पूछताछ में पता चला कि आर्यन पढ़ने में तेज था। लेकिन वह मोबाइल पर गेमिंग एप में भी व्यस्त रहता था। लोगों को शंका है कि कहीं गेमिंग एप के चक्कर में फंसकर उसने खुदकुशी तो नही कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad

आर्यन कृष्णदत्तपुर कोइलीपुल गांव के दिनेश सिंह का पुत्र था। बुधवार की सुबह उसके कमरे का दरवाजा नही खुला तो परिजनों ने उसे जगाने की कोशिश की। दरवाजा काफी खटखटाने और आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नही हुई तो परिजनों की घबराहट बढ़ गई। परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा तो पांखे की कुंडी के सहारे आर्यन की लाश लटक रही थी। इतना देखते ही पिता, माता के होश उड़ गये और उनकी हालत बदहवासों जैसी हो गई। उन्होंने देखा कि उसके चेहरे पर पॉलिथीन था और मुंह पर कपड़ा बंधा था। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आर्यन सिंह दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बेटे की मौत से पिता दिनेश सिंह और माता नीलू सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। आर्यन पढ़ने में तेज था और वह शतरंज भी खेलता था। परिजनों से पूछताछ मे पता चला कि आर्यन मोबाइल से ऑनलाईन पढ़ाई करता था और गेम भी खेलता था। पुलिस को संदेह है कि किसी गेम में उसको ऐसा करने के लिए उकसाया तो नहीं गया? उसकी मोबाइल उसी के कमरे में मिली जिसका स्क्रीन लॉक है। पुलिस ने मोबाइल को भी अपने कब्जे में ले लिया।