Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi में नवंबर तक रोपव सेवा शुरू करने के निर्देश, मंडलायुक्त ने गोदौलिया और गिरजाघर स्टेशन का किया निरीक्षण
 

कैंट से रथयात्रा तक काम पूरा, अब गोदौलिया-गिरजाघर स्टेशन पर फिनिशिंग और अलाइनमेंट चेकिंग तेज
 

Ad

 
ropeway
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): काशी की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम करने और शहर में आधुनिक अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम को पंख लगाने के लिए निर्माणाधीन वाराणसी रोपवे परियोजना अब अपने अंतिम दौर में पहुंच रही है। सोमवार (24 अगस्त) को मण्डलायुक्त एस राजलिंगम ने धरातल पर उतरकर परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और जारी निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया।

Ad
Ad

मंडलायुक्त ने गोदौलिया, गिरजाघर और रथयात्रा रोपवे स्टेशनों पर चल रहे सिविल वर्क, फिनिशिंग और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं और प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों को साफ हिदायत दी कि निर्माण कार्यों की रफ्तार बढ़ाकर सभी काम तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

Ad

स्टेशनों पर चल रहे कार्यों का हाल

  • गोदौलिया स्टेशन: यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए बोर्डिंग और डिबोर्डिंग एरिया का निर्माण कार्य तेजी से जारी है।

  • गिरजाघर स्टेशन: प्रोजेक्ट को कंट्रोल करने के लिए मुख्य कंट्रोल रूम का निर्माण चल रहा है, जिसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • रथयात्रा स्टेशन: कैंट से रथयात्रा के बीच सिविल कार्य पूरा हो चुका है। आगे के स्टेशनों के लिए अलाइनमेंट चेक का काम चल रहा है।

नवंबर तक परियोजना पूरी करने की तैयारी

निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त एस राजलिंगम ने कहा कि रोपवे परियोजना वाराणसी की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में गेम-चेंजर साबित होगी। इससे न केवल स्थानीय नागरिकों को जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी एक अत्याधुनिक परिवहन व्यवस्था का अनुभव मिलेगा।

Ad

Ad

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपस में बेहतर समन्वय (Coordination) बनाकर काम करने को कहा ताकि परियोजना में कोई बाधा न आए। मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि नवंबर तक पूरी परियोजना को संचालित करने की तैयारी है, इसलिए अधिकारी नियमित रूप से मौके पर जाकर समीक्षा करें और समस्याओं का तुरंत समाधान निकालें।

निरीक्षण के दौरान वाराणसी रोपवे की प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्रीमती पूजा मिश्रा सहित कार्यदायी संस्था के कई वरिष्ठ अधिकारी और इंजीनियर मौजूद रहे।