Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी में भारत का सबसे बड़ा एयर शो: 30 लाख की भीड़ संभालने के लिए सीपी मोहित अग्रवाल ने संभाला मोर्चा, घाटों का लिया जायजा

नमो घाट, राजघाट और भैसासुर घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण; ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग और मॉक ड्रिल के दिए सख्त निर्देश

Ad

 
ds
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर)। वाराणसी के आसमान में 22, 23 और 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने जा रहे भारत के अब तक के सबसे बड़े एयर शो की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। आयोजन के दौरान लगभग 30 लाख से अधिक लोगों की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस आयुक्त (कमिश्नरेट वाराणसी) मोहित अग्रवाल ने नमो घाट, राजघाट और भैसासुर घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों के साथ पैदल भ्रमण कर आमजन के आवागमन मार्ग, प्रवेश एवं निकास (एंट्री-एग्जिट) प्वाइंट्स, और अत्यधिक भीड़ के दबाव वाले संवेदनशील स्थानों की बारीकी से समीक्षा की।

Ad


30 लाख की भीड़ के लिए बनेगा विस्तृत क्राउड मैनेजमेंट प्लान

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इतने बड़े आयोजन में जनसुरक्षा सर्वोपरि है। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग, और होल्डिंग एरिया निर्धारित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए इमरजेंसी एग्जिट, क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) और आपातकालीन मार्गों को पूरी तरह सुचारु रखने की योजना बनाई गई है।

Ad

ds

ट्रैफिक और पार्किंग को लेकर विशेष निर्देश

नमो घाट और आसपास के क्षेत्रों में पार्किंग का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को अव्यवस्थित वाहनों पर सख्ती बरतने को कहा गया है। शहर में यातायात बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग (डाइवर्टेड रूट्स) और ट्रैफिक प्लान पहले से तैयार कर सार्वजनिक करने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad

सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी, होगी मॉक ड्रिल

सुरक्षा चक्र को मजबूत करने के लिए पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी (CCTV) और ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी रखी जाएगी। पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एयर शो से पूर्व सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की जाए और त्रुटिहीन आयोजन के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की जाए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त (काशी जोन) गौरव बंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त (काशी जोन) वैभव बांगर, अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) अंशुमान मिश्रा सहित संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।