वाराणसी में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर छात्रों को टक्कर मारते हुए रॉन्ग साइड से भागा, बाजार के लोग सहमे
बोलेरो की तेज रफ्तार देख बाजार के लोगों ने भागकर बचाई जान
वाराणसी, भदैनी मिरर। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर सर्विस लेन पर मंगलवार की सुबह रॉन्ग साइड से आ रही अज्ञात बोलेरो ने साइकिल से जा रहे दो छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो सवार तीव्र गति से रॉन्ग साइड से मिर्जामुराद बाजार होते हुए खजूरी की तरफ भाग निकला। बोलेरो की तेज स्पीड देखकर स्थानीय बाजार वासी सहम उठे।


जानकारी के अनुसार के शिवरामपुर गांव निवासी आयुष यादव अपने भाई अंश यादव के साथ साइकिल से रूपापुर स्थित एक कोचिंग में गया था। जैसे ही वह क्लास खत्म होने पर घर की तरफ निकला तो सर्विस लेन पर रॉन्ग साइड से आ रहे हैं तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो छात्रों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस टक्कर से छात्र कई फीट दूर जा गिरे और वह बुरी तरीके से घायल हो गए। वही घायल छात्रों को स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल भेजवाया गया।


