मिर्जामुराद में मनबढ़ों ने असलहे के दम पर बुलेट सवार युवकों को ईट से पीट कर किया घायल
घायल युवक ने बताया कि मनबढ़ों ने असलहा लहराया तो जान बचा कर भागे हमलोग, पुलिस जांच में जुटी
Updated: Mar 19, 2026, 08:52 IST
WhatsApp
Group
Join Now
मिर्जामुराद। क्षेत्र के रखौना रिंग रोड के पास बुधवार की रात दर्जन भर से ज्यादा बदमाशों ने बुलेट सवार 2 युवकों को रोक कर असलहे के दम पर ईट से पीट किया घायल। वही बदमाशों ने असलहा निकाल कर लहराया जिससे दोनों युवक घायला अवस्था में भाग कर बचाई जान।
जानकारी के अनुसार मिर्जामुराद थाना क्षेत्र भिखारीपुर गांव निवासी बृजेश यादव अपने साथी राहुल यादव के साथ बुलेट से भदोही से वापसी अपने घर की तरफ आ रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह रखौना स्थित फुट ओवर ब्रिज से उतर कर भिखारीपुर की तरफ बड़ा वहां पहले से दर्जन भर से ज्यादा बदमाश घात लगाए बैठे उनकी बुलेट को रोक कर असलहा दिखा कर ईट से मारने लगे जिससे वह दोनों युवक घायल हो गए। घायल बृजेश ने बताया कि बदमाशों ने गन को लोड करने लगे तो दोनों युवक चिल्लाते हुए जान बचा कर भागे, शोर गुल सुन कर जब वहां स्थानीय लोग पहुंचने लगे तो बदमाश बाइक से फरार हो गए।


इधर इस घटना में सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस घायल युवक को एक निजी अस्पताल भेजवाया और बदमाशों को पकड़ने के लिए आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गई।
वही इस मामले में डीसीपी कार्यालय ने बताया कि उक्त घटना में सिर्फ मारपीट की बात आ रही है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

