Movie prime
PMC_Hospital

IIT BHU के अधिकारियों, कर्मचारियों को सिखाये गये हिंदी में कार्य करने के गुर

एनी बेसेंट व्याख्यान कक्ष में “मानक शब्दावली, द्विभाषीकरण की आवश्यकता एवं लीला हिंदी टूल्स” विषय पर कार्यशाला

Ad

 
IIT BHU
WhatsApp Group Join Now

Ad

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान कानपुर की सहायक निदेशक मल्लिका द्विवेदी ने दी मानक, शुद्ध-अशुद्ध शब्द और वर्तनी की जानकारी

IIT (BHU) में “मानक शब्दावली, द्विभाषीकरण की आवश्यकता विषय पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन

वाराणसी, भदैनी मिरर । काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT-BHU) में सोमवार को “मानक शब्दावली, द्विभाषीकरण की आवश्यकता एवं लीला हिंदी टूल्स” विषय पर एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन हुआ।

IIT BHU

कार्यशाला का आयोजन एनी बेसेंट व्याख्यान कक्ष संकुल में किया गया। इसमें संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयीय कार्य हिंदी में करने का प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञ के रूप में राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर की सहायक निदेशक (राजभाषा) मल्लिका द्विवेदी आमंत्रित थी। उन्होंने मानक शब्द, शुद्ध एवं अशुद्ध शब्द, वर्तनी की शुद्धता, धारा 3(3) के दस्तावेज को हिंदी एवं अंग्रेजी में अनिवार्य रूप से जारी करना, लीला हिंदी शिक्षण ऑनलाइन टूल्स की जानकारी प्रदान की।

Ad
Ad

कार्यशाला में 40 प्रतिभागी उपस्थित  थे। इस अवसर पर उप कुलसचिव डॉ. अमित कुमार सिंह, सहायक कुलसचिव (वरिष्ठ वेतनमान) रवि कुमार उपस्थित थे । संचालन राजभाषा प्रकोष्ठ के हिंदी अनुवादक शशांक पाठक ने किया। कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा एवं स्वागत सम्बोधन उप कुलसचिव (राजभाषा) डॉ. अमित कुमार सिंह ने दिया ।
 

Ad