Movie prime
PMC_Hospital

IAA की नई केंद्रीय कार्यकारिणी घोषित, दीपक बजाज महासचिव और आरके चौधरी उपाध्यक्ष नियुक्त

वाराणसी के दीपक कुमार बजाज को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का नया राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया, जबकि आरके चौधरी दूसरी बार उपाध्यक्ष बने।

Ad

 
Deepak Bajaj
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

लखनऊ/वाराणसी, भदैनी मिरर डेस्क।  इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IAA) की नई केंद्रीय कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को गोमती नगर स्थित IIA भवन में की गई। इस दौरान बरेली के दिनेश गोयल को अध्यक्ष, और वाराणसी के दीपक कुमार बजाज को महासचिव पद की शपथ दिलाई गई। साथ ही वाराणसी के आरके चौधरी को दूसरी बार उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।

Ad
Ad

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। केंद्रीय कार्यकारिणी में कुल 23 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।

कार्यकारिणी में कानपुर, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर जैसे शहरों के प्रतिनिधियों को भी स्थान मिला है। वाराणसी से अनुपम देवा, पंकज अग्रवाल (चैप्टर अध्यक्ष) और राजेश भाटिया भी कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं।

Ad

IAA उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और MSME सेक्टर के उत्थान में अहम भूमिका निभा रहा है।

MSME क्षेत्र में उत्थान और युवाओं को जोड़ने के साथ ही संगठन की मजबूती पर काम किया जायेगा। संगठन ने जो विश्वास दिखाकर दायित्व दिए है उसका पूरा निर्वहन करने की कोशिश करूँगा। - दीपक बजाज 

life line hospital new