Movie prime
Ad

काशी में उमस से मिली राहत, मौसम विभाग बोला - लौटते मानसून में हो सकती है बूंदाबांदी

बारिश और आंधी से 4 डिग्री लुढ़का तापमान, शुक्रवार की रात गरज-चमक के साथ हुई बारिश

Ad

 
UP Weather
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी। शनिवार को काशीवासियों को उमस से राहत मिली। शुक्रवार आधी रात को तेज आवाज में गरजते बादलों और बिजली की कड़क के साथ लोगों की नींद टूटी। रातभर रुक-रुक कर हुई बारिश और हवाओं के कारण शहर का मौसम बदल गया। शहर में करीब 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक, इस बारिश का असर शनिवार को भी देखने को मिला। शुक्रवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को काशी का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27 से घटकर 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Ad
Ad
बारिश और हवाओं की वजह से उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में जिले में भारी बारिश की संभावना से इंकार किया है। हालांकि लौटते मानसून (Retreating Monsoon) की वजह से हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते एक सप्ताह से उमस और गर्मी से बेहाल शहरवासियों के लिए यह बारिश किसी राहत से कम नहीं रही।
Ad
Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB