Movie prime
PMC_Hospital

गृहमंत्री अमित शाह 23 जून को दो दिनी दौरे पर आएंगे काशी, 11 जगहों पर पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों से होगा ग्रैंड वेलकम

Ad

 
Amit Shah
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। देश के गृहमंत्री अमित शाह 23 जून को दो दिवसीय काशी दौरे पर आ रहे हैं। उनके स्वागत को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जोरशोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। शाह के काशी आगमन पर 11 अलग-अलग स्थलों पर उनका पुष्पवर्षा, शंखनाद, और ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया जाएगा।

Ad
Ad

इस सिलसिले में गुलाबबाग स्थित भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय मध्य परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की रणनीति बनाई गई।

बाबतपुर एयरपोर्ट से कालभैरव और ताज होटल तक होगा स्वागत

काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने जानकारी दी कि गृहमंत्री शाह 23 जून की शाम 5 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से सीधे कालभैरव मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे और फिर नदेसर स्थित ताज होटल में विश्राम करेंगे। इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर होटल तक कुल 11 स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं।

Ad

life line hospital new

इन स्थलों पर पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, व्यापारिक वर्ग, बुद्धिजीवी और भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, डमरू दल और पुष्पवर्षा के साथ उनका जोरदार स्वागत करेंगे।

बैठक में जुटे तमाम भाजपा नेता

बैठक में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, महापौर अशोक कुमार तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी धर्मेंद्र राय और कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के प्रतिनिधि संजय सिंह समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

Ad