Movie prime
PMC_Hospital

मकर संक्रांति पर हेल्पिंगहैंड्स फाउंडेशन ने नन्हे बच्चों में वितरित किए स्वास्थ्यवर्धक आहार पैकेट

मोड़हिला झोपड़पट्टी और जलाली पट्टी क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए पौष्टिक पैकेट का निःशुल्क वितरण
 

Ad

 
Helping hand
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हेल्पिंगहैंड्स फाउंडेशन ने समाज सेवा की मिसाल पेश की। आज फाउंडेशन की टीम ने मोड़हिला झोपड़पट्टी के नन्हे बच्चों और विश्वकर्मा मंदिर, जलाली पट्टी क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों में पौष्टिक आहार पैकेट का निःशुल्क वितरण किया।

Ad
Ad

इस कार्यक्रम में बच्चों के स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए पैकेटों में मक्के के फ्लेक्स, सोयाबीन, दलिया, जैम और प्रोटीन युक्त पोषण सामग्री शामिल की गई।

इस सेवा कार्य में वाराणसी नगर निगम पार्षद बेबी कुमारी और पार्षद प्रतिनिधि विजय कुमार बिन्द की गरिमामयी उपस्थिति रही। ट्रस्ट की ओर से बबलू बिन्द, राहुल राय और वैभव श्रीवास्तव ने सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई।

Ad


हेल्पिंगहैंड्स फाउंडेशन के अध्यक्ष वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों के चेहरे की मुस्कान, भूखे पेट को पोषण और स्नेह भरा यह पल ही मकर संक्रांति की सच्ची भावना है। उन्होंने यह भी कहा कि “सेवा ही हेल्पिंगहैंड्स फाउंडेशन का संकल्प है”, और भविष्य में भी संस्था इसी तरह समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहेगी।

Ad

यह पहल न केवल बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के लिए बल्कि समाज में सेवा भाव और करुणा की भावना को भी मजबूत करने वाली साबित हो रही है।