Movie prime
PMC_Hospital

शिवभक्तों की सेवा में आगे आया हेल्पिंगहैंड्स फाउंडेशन, लक्सा में लगाया निःशुल्क मेडिकल कैंप

तपती गर्मी और लंबी पैदल यात्रा के बीच श्रद्धालुओं को मिली प्राथमिक चिकित्सा व मुफ्त दवाएं

Ad

 
Helping hand
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): पवित्र श्रावण मास के अवसर पर भक्ति और आस्था के बीच मानव सेवा की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। हेल्पिंगहैंड्स फाउंडेशन द्वारा लक्सा स्थित निदान केंद्र के पास कांवड़ियों और शिवभक्तों की सुगम यात्रा एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए निःशुल्क मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया।

Ad
Ad

भीषण गर्मी, उमस और सैकड़ों किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा के कारण श्रद्धालुओं को हो रही शारीरिक थकान और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह शिविर राहत का मुख्य केंद्र बना।

मुफ्त स्वास्थ्य जांच और दवाओं का वितरण

शिविर के दौरान योग्य चिकित्सकों और वालंटियर्स की टीम द्वारा श्रद्धालुओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें मुख्य रूप से रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), बुखार, मांसपेशियों के दर्द और खिंचाव जैसी समस्याओं का परीक्षण कर उन्हें मौके पर ही निःशुल्क आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही लंबी यात्रा के दौरान खुद को स्वस्थ रखने और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए डॉक्टरी परामर्श भी दिया गया।

Ad

सेवा में जुटी वालंटियर्स की टीम

इस जनसेवा अभियान में संस्था के अध्यक्ष वैभव श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. प्रियरंजन, राहुल राय और सक्रिय समाजसेवी बबलू बिन्द सहित प्रदीप, संजय, रितेश, सचिन, विकास आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं की निस्वार्थ सेवा की।

Ad

Ad

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि डॉ. तरुण के विशेष सौजन्य से आयोजित यह शिविर केवल आस्था का पर्व मनाने का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता और सेवा का संदेश देने का प्रयास है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य यही है कि सभी कांवड़िया और शिवभक्त पूर्णतः स्वस्थ रहकर अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें।