Movie prime
Ad

हेल्पिंगहैंड फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों संग मनाई होली, कंदवा से बजरडीहा तक बांटे रंग और मुस्कान

कंदवा, चांदपुर-मोड़ाहिला और तेलियाना बजरडीहा की बस्तियों में बच्चों को रंग, पिचकारी, वस्त्र व उपहार वितरित; वैभव श्रीवास्तव समेत टीम की सहभागिता

Ad

 
Helping Hand
WhatsApp Group Join Now

Ad
वाराणसी। होली के पावन अवसर पर Helpinghand Foundation ने जरूरतमंद बच्चों के बीच प्यार, स्नेह और अपनापन के रंग बिखेरते हुए सराहनीय पहल की। फाउंडेशन की टीम ने शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर बच्चों के साथ होली का उत्सव मनाया और उन्हें रंग, पिचकारी, वस्त्र व उपहार वितरित किए।
संस्था की टीम सबसे पहले कंदवा, फिर चांदपुर-मोड़ाहिला और हरिजन बस्ती, तेलियाना बजरडीहा पहुंची। यहां बच्चों के साथ अबीर-गुलाल लगाकर होली खेली गई और उन्हें नए कपड़े व अन्य उपयोगी सामग्री भेंट की गई। मासूम चेहरों पर सजी मुस्कान ने यह साबित कर दिया कि सच्ची होली रंगों से नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने से होती है।
Ad
Ad
इस सेवा कार्य में फाउंडेशन के अध्यक्ष वैभव श्रीवास्तव के साथ सदस्य राहुल राय, बबलू बिंद, हिमांशु त्रिपाठी और ओंकार सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजनी पटेल, किशन यादव और पूजा यादव का विशेष सहयोग रहा।
संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि “जब खुशियां बांटी जाती हैं, तभी त्योहार सच में सार्थक बनते हैं।” इसी उद्देश्य के साथ हेल्पिंगहैंड फाउंडेशन समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और मानवता का संदेश देने के लिए लगातार ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता रहा है।
Ad
होली के इस खास अवसर पर बच्चों के बीच पहुंचकर फाउंडेशन ने यह संदेश दिया कि त्योहार सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि अपनत्व और साझेदारी का भी होता है।
Ad