Movie prime
PMC_Hospital

वाराणसी में भारी बारिश का अलर्ट: 3 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद, BSA ने जारी किया आदेश

 अतिवृष्टि के पूर्वानुमान के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर फैसला

Ad

 
e
WhatsApp Group Join Now

Ad

Ad

 शिक्षकों को स्कूल में रहना होगा उपस्थित, निपटाने होंगे विभागीय कार्य

वाराणसी। जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा और मौसम विभाग द्वारा जारी अतिवृष्टि के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 3 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Ad
Ad

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, यह फैसला विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।


इन सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश

बीएसए द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह छुट्टी जनपद के समस्त परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त (एडेड), मान्यता प्राप्त, सीबीएसई (CBSE), आईसीएससी (ICSE) एवं अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगी।

Ad

शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए निर्देश


हालांकि छात्र-छात्राओं के लिए पठन-पाठन स्थगित रहेगा, लेकिन परिषदीय विद्यालयों के सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर अपार (APAAR), डीबीटी (DBT), यू-डायस (U-DISE) तथा अन्य महत्वपूर्ण विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे।

Ad

Ad

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालय प्रबंधनों और प्राधानाचार्यों को इस आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया है।