Movie prime
Ad

Varanasi News: जिम के फ्लोर मैनेजर से छेड़खानी का आरोप, युवक पर FIR दर्ज

शिवपुर फाटक के पास जिम में काम करने वाली युवती ने लगाया आरोप; विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत
 

Ad

 
Gym
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। एक जिम की फ्लोर मैनेजर से छेड़खानी और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर शिवपुर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती शिवपुर फाटक के पास स्थित एक जिम में फ्लोर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। युवती का आरोप है कि जिम में कसरत करने आने वाला रानु उर्फ आरूप यादव निवासी शिवपुर चुंगी अक्सर उससे अश्लील हरकतें करता था।

Ad
Ad

पीड़िता ने बताया कि जब उसने आरोपी की हरकतों का विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती के मुताबिक आरोपी की हरकतें लगातार बढ़ती जा रही थीं।

जिम के बाहर भी करता था पीछा

युवती का कहना है कि आरोपी जिम के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी उसका पीछा करता था, जिससे वह काफी परेशान और भयभीत हो गई थी। पीड़िता ने इस संबंध में आरोपी के परिजनों के साथ-साथ जिम मैनेजर और जिम मालिक को भी जानकारी दी थी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

Ad

सीसीटीवी में कैद हुई हरकतें

युवती का दावा है कि जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की हरकतें भी कैद हैं। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में शिवपुर  थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
 

Ad
Ad