Movie prime
PMC_Hospital

बनारस के सारनाथ में शराबी ने बकरी से किया दुष्कर्म, बकरी की हालत बिगड़ी और हुई मौत

दो बच्चों का पिता है 36 वर्षीय दुष्कर्म का आरोपित, गांव के बाद अब शहर में होने लगी चर्चा

Ad

 
bakri
WhatsApp Group Join Now

Ad

घिनौनी घटना से मां, बड़े भाई और पत्नी है बेहद खफा, आरोपित की हो रही तलाश

वाराणसी, भदैनी मिरर। बनारस के सारनाथ थाना क्षेत्र में शराब के नशे में एक साल की पालतू बकरी से दुष्कर्म की घिनौनी घटना प्रकाश में आई है। दुष्कर्म का 36 वर्षीय आरोपित उसी बकरी का मालिक हैं। इतनी छोटी बकरी से दुष्कर्म के कारण हालत बिगड़ जाने से उसकी मौत हो गई। दो दिन पहले हुई इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वह आश्चर्यचकित रह गया। यहां तक आरोपित की मां, उसकी पत्नी, बड़े भाई भी उसके खिलाफ हो गये हैं। बकरी से ज्यादा लगाव रखनेवाली आरोपित की पत्नी इस तरह से खफा है कि वह अपने पति के खिलाफ ही कार्रवाई के लिए तीन दिन से थाने के चक्कर लगा रही है। फिलहाल आरोपित लापता हो गया है। लेकिन अब गांव में हो रही यह चर्चा अब शहरों में भी फैल गई है। पुलिस ने तो अभी तक मामला दर्ज नही किया है। लेकिन अब परिवार और गांव वाले दुष्कर्म के आरोपित की तलाश कर रहे हैं। 

Ad
Ad

bakari

यह शर्मनाक घटना बेनीपुर गांव की बताई गई है। आरोपित का नाम संतोष बताया गया है और वह दो बच्चों का पिता है। उसके बड़े भाई विश्वनाथ प्रजापति और पत्नी ने बताया कि माताजी और हमलोग घर से बाहर काम से गये थे। कुछ देर बाद लौटे तबतक संतोष बकरी से दुष्कर्म कर चुका था। घर आते ही पत्नी ने देखा कि बकरी कहीं दिखाई नही दे रही है, तो उसने उसकी तलाश शुरू की। बाद में बकरी अंदर कमरे में बेहोशी की हालत में मिली। उसे रक्तश्राव होते देख पत्नी को संदेह हुआ। उसने परिजनों को यह बात बताई।

Ad

bakari

परिवार के लोग जब संतोष से पूछताछ करने लगे और भाई ने डांटा तो उसने मारने के लिए राड उठा लिया। इसके बाद पत्नी ने इसकी जानकारी पास के दुकानदार को दी। दुकानदार और आसपास के लोग आये। सबने बकरी की हालत देखी तो संतोष की तलाश करने लगे। इधर, मामला बढ़ते देख संतोष घर छोड़ भाग निकला। पत्नी ने कहाकि वह इस घटना से बहुत दुखी है। घटना के तीन दिन हो गये। मैने बकरी को बड़े प्यार से पाला था। बकरी के साथ हुई घटना से इतनी दुखी है कि उसने तीन दिन से खाना नही खाया। वह पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से गुहार लगा रही है। बताया कि मेरा पति ठेला लगाता है। वह दारू भी पीता है। घटनावाले दिन वह दारू पीकर आया था।

Ad

एसीपी सारनाथ ने बताया कि महिला ने अपने पति से अनबन के बाद बकरी से रेप का आरोप लगाया है। प्रकरण में अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है।  बकरी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।