Movie prime
PMC_Hospital

आशा ट्रस्ट और लोक समिति के तत्वावधान में ढढ़ोरपुर में आयोजित हुआ बालिका महोत्सव

नाटक और भाषण के जरिए दिया सामाजिक बराबरी का संदेश; ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल और सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत दहुरी रहे मुख्य अतिथि

Ad

 
fd
WhatsApp Group Join Now

Ad

जक्खिनी/राजातालाब (भदैनी मिरर): क्षेत्र में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने और बालिकाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में ढढ़ोरपुर गांव में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया।

Ad

'भीख नहीं अधिकार चाहिए, जीने का सम्मान चाहिए' और 'भ्रूण हत्या पर रोक लगाओ, बाल विवाह बंद करो' जैसे गगनभेदी नारों के साथ सैकड़ों किशोरी बालिकाओं और महिलाओं ने कन्या भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न, दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ हुंकार भरी।

s

ढढ़ोरपुर में बालिका महोत्सव का शानदार आयोजन

रैली ढढ़ोरपुर और कोइलीपुर गांव की विभिन्न बस्तियों से होते हुए आशा सिलाई-कढ़ाई केंद्र पर पहुंची, जहां यह 'बालिका महोत्सव' के रूप में परिवर्तित हो गई। इस रैली में ढढ़ोरपुर, जयापुर, चंदापुर, भीखमपुर, असवारी, बूड़ापुर और कोइलीपुर सहित आसपास के कई गांवों की बालिकाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

महोत्सव के दौरान बालिकाओं ने नाटक, भाषण और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लिंगभेद, भ्रूण हत्या, यौन उत्पीड़न और असमानता जैसे गंभीर मुद्दों पर करारा प्रहार किया। कार्यक्रम का शुभारंभ लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर और ओडिशा से आए सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत दहुरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

fdx

वक्ताओं ने सामाजिक व्यवस्था में बदलाव पर दिया जोर

  • मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, आराजी लाइन): उन्होंने कहा कि "संवैधानिक व्यवस्था ने सभी को समान अधिकार दिए हैं, लेकिन सामाजिक रूढ़ियों के कारण आज भी महिलाओं और लड़कियों को बराबरी का हक नहीं मिल पा रहा है। समाज में बदलाव लाना बेहद जरूरी है।"

  • रंजीत दहुरी (सामाजिक कार्यकर्ता): उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सख्त कानून होने के बावजूद महिलाओं के साथ हिंसा की घटनाएं सभ्य समाज के लिए विचारणीय विषय हैं।

  • अनीता पटेल (संयोजिका, महिला संगठन): उन्होंने बालिकाओं का आह्वान किया कि अपने अधिकारों और सम्मान के लिए उन्हें खुद आगे आना होगा।

  • सोनी (सामाजिक कार्यकर्ता): उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि बालिकाओं को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाएं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं।

प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम का स्वागत सीमा और मैनब बानो ने किया, संचालन सोनी बेबी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजिका सिताबुन द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पटेल, रामसिंह वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू वर्मा, अनीता, सोनी, मधुबाला, ज्योति, किरन, संचिता, मनीषा, नेहा, उर्मिला, खुशबू, माला, डॉली, मुस्कान, साबिया, चंचल, अप्सरी, पूनम, सीमा, रामबचन, पंचमुखी सहित भारी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।