Movie prime
Ad

हनुमान जयंती पर घर फाउंडेशन की सेवा पहल, वाराणसी में मरीजों व राहगीरों को ग्लूकोज पानी और बिस्कुट वितरित

Ghar Foundation ने महामना कैंसर अस्पताल के सामने चलाया सेवा अभियान, कई संस्थाओं का मिला सहयोग

Ad

 
aaaa
WhatsApp Group Join Now

Ad

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर वाराणसी में Ghar Foundation द्वारा सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह 1 बजे से दोपहर 12 बजे तक महामना कैंसर अस्पताल के सामने मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों के बीच ग्लूकोज पानी और बिस्कुट का वितरण किया गया।

सेवा और सहयोग की मिसाल

इस सेवा अभियान में घर फाउंडेशन के साथ जेसिका टेंट और सनपावर लिमिटेड, चितईपुर का भी सहयोग रहा। सभी संस्थाओं ने मिलकर जरूरतमंदों की मदद के लिए यह पहल की।

Ad
Ad

श्रद्धा के साथ सेवा कार्य

हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति के साथ सेवा भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन के दौरान सदस्यों ने पूरे समर्पण के साथ लोगों की सेवा की।

पदाधिकारियों ने जताया आभार

कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद घर फाउंडेशन के अध्यक्ष आदर्श पांडेय और उपाध्यक्ष शैलेन्द्र पाठक ने सभी सहयोगियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Ad
Ad