Movie prime
Ad

खतरे के निशान से 23 सेंटी मीटर ऊपर बह रही गंगा, कई क्षेत्रों में घुसा पानी

लोगों को सता रहा 1978 और 2013 जैसी बाढ़ की आशंका, प्रशासन ने स्नान-नौकायन पर लगाया प्रतिबंध

Ad

 
Varanasi Flood
WhatsApp Group Join Now
Ad

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। काशी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ते हुए शनिवार रात खतरे के निशान को पार कर गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार सुबह 6 बजे राजघाट गेज पर जलस्तर 71.5 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरा निशान 71.262 मीटर से ऊपर है। जलस्तर 3.5 सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है, जिससे 1978 और 2013 जैसी बाढ़ की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Ad
Ad

Varanasi Flood

बाढ़ का असर और प्रशासन की सतर्कता
तटवर्ती क्षेत्रों में जिला प्रशासन, जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। नावों से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। कई परिवारों को बाढ़ राहत शिविरों और रिश्तेदारों के घरों में शिफ्ट किया गया है।
Varanasi Flood
श्मशान घाटों पर संकट
Ad
Ad
  • मणिकर्णिका घाट स्थित श्मशानेश्वर महादेव मंदिर में शवदाह स्थल अब सिर्फ छत तक सीमित रह गया है।
  • गली में गंगा का पानी भर जाने से शवों को नाव से दाह स्थल तक पहुंचाया जा रहा है।
  • एक बार में दो शव और चार शवयात्री ही नाव से जा पा रहे हैं।
  • शनिवार को करीब दो दर्जन शव गली में ही रखे गए, बारी आने का घंटों इंतजार करना पड़ा।
  • हरिश्चंद्र घाट पर भी गली में शवदाह हो रहा है और इंतजार लंबा हो गया है।
Varanasi Flood
पानी से घिरे मोहल्ले और बिजली कटौती
अस्सी, नगवा, शिवाला, मानसरोवर, चौकी घाट, पांडेय घाट, दरभंगा घाट, दशाश्वमेध, मुंशी घाट और मानमंदिर इलाकों में गंगा का पानी घुस गया है। चौकी घाट क्षेत्र में कई मकानों की बिजली काटी गई है। नगवा में गंगोत्री विहार कॉलोनी, संगमपुरी कॉलोनी और रामेश्वर मठ के पीछे गली में पानी भर गया है। अपना घर आश्रम, मदरवां से 114 अशक्त लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।
Ad
कचरा निस्तारण प्लांट के मुख्य द्वार के पास पानी भर गया है, जिससे गाड़ियां पानी में होकर जा रही हैं। नगर निगम ने रमना में कचरा डंपिंग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की है।
Varanasi flood
स्नान, तैराकी और नौकायन पर प्रतिबंध
प्रशासन ने गंगा में स्नान, तैराकी और नौकायन पर प्रतिबंध लगाया है। संवेदनशील घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। हर थाने में बाढ़ निगरानी के लिए टीम गठित की गई है और 112 हेल्पलाइन 24 घंटे सक्रिय है।
Varanasi Flood
Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB