Movie prime
PMC_Hospital

बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल डोमरी में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती, बच्चों ने चलाया स्वच्छता अभियान

डोमरी व प्रहलादघाट की प्रधानाचार्याओं ने किया माल्यार्पण; छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन, परिसर में किया श्रमदान।

Ad

 
gfb
WhatsApp Group Join Now

Ad

डोमरी, वाराणसी (भदैनी मिरर):काशी के डोमरी स्थित बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार (2 अक्टूबर 2026) को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाई गई।
समारोह की शुरुआत में बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल (डोमरी) की प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी एवं बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल (प्रहलादघाट) की प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहलता पाण्डेय ने बापू और शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

Ad

fgh

hg
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

माल्यार्पण के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन आदर्शों पर आधारित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीतों, भाषण और मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने बापू के सत्य व अहिंसा और शास्त्री जी के 'जय जवान, जय किसान' के संदेश को जीवंत किया।

'स्वच्छ भारत, सुंदर भारत' के तहत किया श्रमदान

कार्यक्रम के समापन अवसर पर 'स्वच्छ भारत, सुंदर भारत' अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर विद्यालय प्रांगण की सफाई की और समाज को स्वच्छता एवं श्रमदान का संदेश दिया।