Movie prime
PMC_Hospital

Gandhi Jayanti Police Line Varanasi: सीपी मोहित अग्रवाल ने बापू व शास्त्री जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

रिजर्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण व माल्यार्पण; पुलिस आयुक्त ने दिलाई स्वच्छता की शपथ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को किया सम्मानित।

Ad

 
fd
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन कमिश्नरेट वाराणसी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Ad

ds

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान

समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को बापू के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के सिद्धांतों को जीवन में उतारने की सीख दी। उन्होंने कहा, "गांधी जयंती हमें महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के आदर्शों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में अपनाने की प्रेरणा देती है। स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की शुरुआत हम सभी को स्वयं से करनी होगी।"

इसके साथ ही सीपी ने लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन मूल्यों—सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण—पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

sd

दिलाई स्वच्छता की शपथ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हुए सम्मानित

गांधी जी के स्वच्छता संदेश को पुलिस बल और समाज के हर व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को "स्वच्छता की शपथ" दिलाई।

इस अवसर पर पुलिस महकमे के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के उत्कृष्ट योगदान को सराहते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया।

df

कार्यक्रम में ये वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) श्री शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त (लाइन्स) श्री गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) श्री राजेश पाण्डेय, पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्री अनिल यादव, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) श्री विनीत भटनागर, अपर पुलिस उपायुक्त (लाइन्स) श्री वैभव बांगर और सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन) श्री शुभम जैन सहित कई पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।