Movie prime
PMC_Hospital

Gandhi Jayanti: नगर निगम में महापौर ने फहराया तिरंगा, 5 सफाई मित्रों को मिला सम्मान और ₹5100 का चेक

महापौर अशोक कुमार तिवारी ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों का किया सम्मान

Ad

 
nagar Nigam
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): नगर निगम वाराणसी मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर अशोक कुमार तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और तिरंगे को सलामी देकर किया। इसके बाद महापौर एवं नगर आयुक्त ने बापू और शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर महापौर ने उपस्थित पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता एवं सेवा की शपथ दिलाई।

Ad

nagar Nigam

'पीएम मोदी ने काशी से दिया था स्वच्छता का संदेश'

समारोह को संबोधित करते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने के साथ-साथ उनके आदर्शों और विचारों को अपने दैनिक जीवन में उतारना बेहद जरूरी है। निष्ठा, ईमानदारी और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करके ही हम एक जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानसेवक ने काशी की पवित्र धरा से ही पूरे देश में स्वच्छता अभियान की अलख जगाई थी। ऐसे में हर काशीवासी का यह नैतिक दायित्व बनता है कि वे अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।

nagar Nigam

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 सफाई मित्र सम्मानित

शहर की सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच सफाई मित्रों को महापौर और नगर आयुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

महापौर ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सम्मानित होने वाले पांचों सफाई मित्रों—रामजी, सचिन, चंदन, दीपू और अजय को आगामी दो दिनों के भीतर 5100-5100 रुपये का चेक प्रदान कर प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाए।

nagar Nigam

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

इस गरिमामयी कार्यक्रम में भाजपा नेता अरविंद सिंह, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, पार्षद श्याम आसरे मौर्य सहित कई अन्य पार्षद और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन भैयालाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र द्वारा प्रस्तुत किया गया।

nagar Nigam