नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म का आरोपित फर्नीचर कारीगर गिरफ्तार
दुष्कर्म के बाद काम से निकाले जाने के बाद भी नाबालिग को कर रहा था परेशान
Updated: Feb 7, 2026, 23:01 IST
WhatsApp
Group
Join Now
दुष्कर्म के बाद परिवार वालों को धमकी देने का आरोप
वाराणसी, भदैनी मिरर। राजातालाब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जमुआ तिराहा रेलवे क्रॉसिंग के पास से पॉक्सो एक्ट के आरोपित गोविन्द सिंह पटेल को गिरफ्तार कर लिया। वह मिर्जामुराद के रखौना गांव का निवासी है।
उसके खिलाफ पीड़िता के पिता ने राजातालाब थाने पर तहरीर दी गई थी। आरोपित उनके घर पर फर्नीचर का कार्य करता था। आरोप है कि अभियुक्त ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने पर उसे कार्य से हटा दिया गया। इसके बाद भी आरोपित ने पीड़िता को लगातार परेशान किया। स्कूल आते-जाते समय अश्लील हरकतें करना और मना करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देना भी आरोपित है। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।


