चार पहिया वाहन ने ली बाइक सवार किसान की जान, मिर्जामुराद में हुआ हादसा
शादी समारोह से लौट रहे थे बाइक सवार बिहड़ा गांव के कमलेश यादव

मिर्जामुराद, भदैनी मिरर। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गांव स्थित रिंग रोड टर्न पॉइंट पर रविवार की दोपहर हरहुआ से मिर्जामुराद की तरफ बाइक से आ रहे 52 वर्षीय कमलेश उर्फ चरण यादव की चार पहिया वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पेशे से किसान कमलेश की टक्कर के बाद बाइक समेत डिवाइडर से टकराये। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें घायलावस्था में बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।



कमलेश यादव मिर्जामुराद क्षेत्र के बिहड़ा गांव के निवासी थे। दोपहर अपनी बाइक से एक शादी समारोह से वापस घर आ रहे थे कि क्षेत्र के रखौना स्थित रिंग रोड य-टर्न पॉइंट पर चार पहिया वाहन की चपेट में आने से डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने घायल बाइक सवार को इलाज हेतु ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी सात बेटियां और एक बेटा है।


