Movie prime
Ad

काशी के अनुज पांडेय सहित चार को ‘कैलाशी’ सम्मान, CM योगी ने ₹1 लाख देकर किया सम्मानित

योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में किया अभिनंदन

Ad

 
Anuj Pandey
WhatsApp Group Join Now

Ad

काशी। वाराणसी के भदैनी (अस्सी) निवासी अनुज पांडेय को कैलाश मानसरोवर यात्रा सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद ‘कैलाशी’ की उपाधि से सम्मानित किया गया।

लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित भव्य समारोह में योगी आदित्यनाथ ने उन्हें ₹1 लाख की सम्मान राशि प्रदान कर उनके साहस, आस्था और समर्पण को नमन किया।

Ad
Ad

काशी के लिए गर्व का क्षण

यह सम्मान केवल अनुज पांडेय का ही नहीं, बल्कि पूरे काशी के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। उनके साथ इस यात्रा दल में काशी से कुल चार सदस्य शामिल थे, जिनमें इंस्पेक्टर विजिलेंस सिद्धार्थ मिश्रा, पुष्पराज जौहरी और बाबूलाल सोनकर को भी सम्मानित किया गया।

Ad

कठिन यात्रा, मजबूत हौसला

अनुज पांडेय ने बताया कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण होती है। ऊंचाई, अत्यधिक ठंड और ऑक्सीजन की कमी जैसी परिस्थितियों के बावजूद उनकी टीम ने हिम्मत नहीं हारी और यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दी गई चिकित्सा, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं के कारण यह कठिन यात्रा अपेक्षाकृत सुगम हो सकी।

Ad

चीन बॉर्डर पर फहराया तिरंगा

यात्रा के दौरान 15 अगस्त को चीन के लिपुलेख (Lipulekh) बॉर्डर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाने की घटना ने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया था, जिसकी व्यापक सराहना हुई।

सबसे कम उम्र के यात्री बने अनुज

अनुज पांडेय अपने दल में सबसे कम आयु के यात्री रहे। इस उपलब्धि ने उन्हें विशेष पहचान दिलाई है और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

युवाओं को दिया संदेश

सम्मान प्राप्त करने के बाद अनुज पांडेय ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में एक बार धार्मिक और आध्यात्मिक यात्रा अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी यात्राएं व्यक्ति के सोचने और जीवन दृष्टिकोण को सकारात्मक दिशा देती हैं।

 555 यात्रियों का हुआ सम्मान

लोक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले कुल 555 यात्रियों का स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी यात्रियों के साहस और आस्था की सराहना की।

देशभर की तीर्थ यात्राएं कर चुके हैं अनुज

अनुज पांडेय अब तक 12 ज्योतिर्लिंग, चारधाम, पंच कैलाश, सप्त बद्री सहित देश के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने आगे पाकिस्तान स्थित हिंगलाज माता, बांग्लादेश की ढाकेश्वरी देवी और श्रीलंका के शक्तिपीठों के दर्शन की इच्छा भी जताई है।

Ad