Movie prime
PMC_Hospital

धर्म परिवर्तन कराने के मामले में चार लोग गिरफ्तार, कादीपुर से पकड़े  गये आरोपित

विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख ने बड़ागांव थाने में दी थी तहरीर

Ad

 
badagawan
WhatsApp Group Join Now

Ad

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार, कादीपुर, अर्दली बाजार और फूलपुर क्षेत्र के रहनेवाले हैं आरोपित

वाराणसी, भदैनी मिरर। बड़ागांव पुलिस ने अवैध धर्म परिवर्तन कराने के मामले में सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये लोगों में शिवपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास का मुकेश, अर्दली बाजार महावीर मंदिर के पास के कृष्ण कुमार मौर्य, फूलुपर थाना क्षेत्र के लखमीपुर बेलवा के इनोश जोसेफ और रवि जोसेफ हैं। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपितों को मदनपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

Ad
Ad

बताया जाता है कि विश्व हिंदू परिषद, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख द्वारा बड़ागांव पुलिस को सूचना दी गई थी कि ग्राम दुनियापुर हरहुआ क्षेत्र में कुछ लोग गरीब, असहाय महिलाओं और पुरुषों की मजबूरी का लाभ उठाकर, बहला-फुसलाकर एवं अंधविश्वास फैलाकर उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर बड़ागांव पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर आरोपित गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से अन्यत्र जाने की फिराक में थे। तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
 

Ad