Movie prime
PMC_Hospital

Varanasi News: शिवाला-अस्सी मार्ग पर साड़ी के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

भेलूपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, मौके पर अफरातफरी का माहौल

Ad

 
fire-shivala-assi-saree-showroom-bhelupur
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला-अस्सी मार्ग पर रविवार की सुबह एक साड़ी के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे पूरे शोरूम में धुआं फैल गया और आस-पास के मकानों में हड़कंप मच गया।

Ad

आसपास के लोगों ने धुआं निकलते देख तुरंत इसकी सूचना फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत यातायात रोककर सड़क को खाली कराया ताकि दमकल की गाड़ियां आसानी से मौके पर पहुंच सकें। लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सख्ती भी की।

दमकल विभाग की टीम ने शोरूम का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पाइप से लगातार पानी डालकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

थाना प्रभारी भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आग साड़ी के शोरूम में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। शोरूम के मालिक राकेश गोयल हैं। आग बुझा ली गई है और अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है। प्रारंभिक जांच में अनुमान है कि लगभग चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

पुलिस और दमकल कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।