Movie prime
Ad

हरसोस के किसानों ने भूमि अधिग्रहण के खिलाफ भारी हुंकार, कहा-किसी भी कीमत पर एक इंच जमीन नही देंगे

आम आदमी पार्टी पंचायत प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हुई गोष्ठी

Ad

 
kishan harsos
WhatsApp Group Join Now

Ad

महिलाओं ने भी लगाये गगनभेदी नारे, बोलीं-सरकार के मंसूबे को कामयाब नही होने देंगे

वाराणसी, भदैनी मिरर। जिले के हरसोस गांव के किसानों ने रविवार को अपनी पुश्तैनी बहुफसली भूमि के सरकारी अधिग्रहण के खिलाफ आवाज बुलंद की। किसानों और खासकर महिलाओं ने अपनी पुश्तैनी जमीन का सौदा करने से साफ इनकार कर दिया। कहाकि हम एक इंच जमीन किसी भी कीमत पर नही देंगे। पूर्वजां के जमाने से जिस जमीन की हम अगली पीढ़ी के लिए रक्षा करते आ रहे हैं, उसे सरकार हथियाना चाहती है। हम सरकार के किसी भी मंसूबे को कामयाब नही होने देंगे। 

Ad
Ad

kishan harsos

गांव में आयोजित किसान गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं और बच्चे इकट्ठा हुए। आवाज दो हम एक हैं, किसान एकता जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के साथ गोष्ठी की शुरूआत हुई। गोष्ठी में किसानों ने अपने-अपने विचार रखे। कहाकि सरकारी तंत्र खतौनी में हेराफेरी कर हमारी बहुफसली जमीन को हथियाने की फिराक में है। हमलोग अपनी कृषि योग्य जमीनों को किसी भी कीमत पर देने को तैयार नही हैं। इस जमीन से ही हमलोग पुश्तों से परिवार को भरण-पोषण करते आ रहे हैं। यह जमीन हमारी मां है और हमलोग इसकी रक्षा हर कीमत पर करेंगे।

Ad

जमीन अधिग्रहण के बाद हमारे और परिवार के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो जायेगा। हम लोग दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हो जाएंगे। हमारी मांग है कि सरकार भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को दरकिनार करके हमसे हमारी जमीन छीनने का कार्य न करे। यदि सरकार हठधर्मिता पर उतारू होती है तो हम किसान भी पीछे नही हटनेवाले। अपनी जमीन को बचाने के लिए आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे। पंचायत प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में हुई इस संगोष्इी की अध्यक्षता पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रमेश कुमार पटेल ने की। 

Ad

kishan harsos
 

harsos

Ad