Movie prime
PMC_Hospital

महाकाव्य श्रीरामायण कथा: काशी पहुंचे अभिनेता रजनीश दुग्गल, फिल्म में दिखेगा रावण का स्लिम-फिट और ज्ञानी अवतार

25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'महाकाव्य श्रीरामायण कथा'; रजनीश दुग्गल, देव शर्मा और अंजलि अरोड़ा ने बनारस में किया फिल्म का प्रमोशन।

Ad

 
few
WhatsApp Group Join Now

Ad

भदैनी मिरर डेस्क, वाराणसी: आगामी 25 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही पौराणिक फिल्म ‘महाकाव्य श्रीरामायण कथा’ की स्टारकास्ट प्रमोशन के लिए बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी पहुंची। '1920' और 'इंस्पेक्टर अविनाश' फेम अभिनेता रजनीश दुग्गल इस फिल्म में लंकेश यानी रावण के मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। काशी आगमन के दौरान भदैनी मिरर से खास बातचीत में रजनीश दुग्गल और फिल्म के अन्य कलाकारों ने शूटिंग के अपने अनुभवों और किरदार की बारीकियों को साझा किया।

Ad

शारीरिक बनावट से ज्यादा विद्वता और छल पर फोकस: रजनीश दुग्गल

फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे रजनीश दुग्गल ने बताया कि इस बार दर्शकों को पर्दे पर फुला हुआ या भारी-भरकम दशानन देखने को नहीं मिलेगा, बल्कि एक स्लिम-फिट रावण नजर आएगा।

उन्होंने कहा, "रावण की असल ताकत उसकी सिर्फ शारीरिक बनावट नहीं, बल्कि उसकी महान विद्वता, बुद्धि, छल और मायावी शक्तियां थीं। वह बल-बुद्धि का स्वामी था। उसने माता सीता का हरण अपनी माया से किया था, न कि उन्हें स्पर्श करके। इस फिल्म में मैंने अपने शरीर को स्लिम रखा है और रावण के संवाद, उसकी माया और उसके विवेक पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया है।" राम और कृष्ण का किरदार निभा चुके रजनीश ने इच्छा जताई कि वे शिव या रावण के सशक्त रूप को जीना चाहते थे, जो इस फिल्म से पूरा हुआ।

Ad

'इंस्पेक्टर अविनाश' के सस्पेंस पर भी बोले रजनीश

अपनी चर्चित वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' का जिक्र करते हुए रजनीश ने कहा कि अर्जुन सिंह राठौर का किरदार मरा या बचा, इसका सस्पेंस दर्शकों के सामने अगले साल सीरीज के अगले सीजन में खुलेगा।

राम और शिव का अनोखा संबंध: देव शर्मा

Ad

फिल्म में भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे अभिनेता देव शर्मा ने काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि राम और महादेव के बीच का संबंध अद्भुत है। जिस धनुष को कोई हिला नहीं सका, उसे शिवभक्त राम ने उठाकर तोड़ा। शिव की शक्तियों का सही प्रयोग केवल एक सच्चा शिवभक्त ही कर सकता है।

चित्रकूट और भिलाई जैसी वास्तविक लोकेशनों पर हुई शूटिंग: अंजलि अरोड़ा

माता सीता का किरदार निभा रही अंजलि अरोड़ा ने बताया कि फिल्म को वास्तविक और जीवंत बनाने के लिए रामायण से जुड़े असली स्थानों पर शूटिंग की गई है। फिल्म के दृश्य चित्रकूट, बस्तर, मुंबई और भिलाई जैसी जगहों पर फिल्माए गए हैं। टीजर में एशिया का सबसे बड़ा झरना भी दिखाई देता है, जहां शूटिंग के लिए पूरी टीम को कड़ी धूप में रोजाना 200 से अधिक सीढ़ियां चढ़नी-उतरनी पड़ती थीं।

बदलते और संवरते बनारस की तारीफ

स्टारकास्ट ने काशी में हुए विकास और स्वच्छता अभियान की जमकर तारीफ की। रजनीश दुग्गल ने कहा कि 2015 और 2019 के मुकाबले आज का बनारस काफी बदल चुका है। सड़कें साफ हैं और गंगा की गंदगी की शिकायतें अब नहीं सुनने को मिलतीं। धार्मिक शहरों में स्वच्छता और अध्यात्म को बढ़ावा देने का यह प्रयास सराहनीय है।