Movie prime
PMC_Hospital

यू-टर्न और चालान से परेशान वाराणसी में ई-रिक्शा चालक, रूट नंबर-4 पर हड़ताल की चेतावनी

आदित्यनगर पोखरा मलियाना क्षेत्र में हुई बैठक, प्रशासन से वैकल्पिक रास्ता और जबरन चालान रोकने की मांग — समाधान नहीं हुआ तो रूट-4 पूरी तरह ठप करने का ऐलान

Ad

 
TOTO
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी,भदैनी मिरर। शहर में ई-रिक्शा चालकों की समस्याएं लगातार गहराती जा रही हैं। मंगलवार को आदित्यनगर पोखरा मलियाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक कल्याण समिति की एक अहम बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता घनश्याम यादव ने की। बैठक में रूट नंबर-4 पर चलने वाले सभी ई-रिक्शा चालक और मालिक शामिल हुए।

Ad
Ad

बैठक का मुख्य मुद्दा क्षेत्र में लगाए गए यातायात प्रतिबंध रहा। चालकों का कहना है कि लंका की ओर से आने के बाद प्रशासन द्वारा जबरन यू-टर्न कराए जाने से उन्हें यात्रियों को लेने में भारी परेशानी हो रही है। इसका सीधा असर उनकी रोज़ाना की कमाई पर पड़ रहा है।

Ad

चालकों ने प्रशासन से मांग की कि बीच मार्ग में ई-रिक्शा (टोटो) के लिए कट या वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराया जाए, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके और उनकी रोज़ी-रोटी प्रभावित न हो।

इसके अलावा, बैठक में जबरन चालान की कार्रवाई पर भी नाराजगी जताई गई। चालकों का आरोप है कि बिना व्यावहारिक समझ के लगातार चालान काटे जा रहे हैं, जिससे उनमें भय और असंतोष का माहौल बन गया है। समिति ने मांग की कि अनावश्यक चालान तत्काल रोके जाएं और नियमों को जनहित में लागू किया जाए।

Ad

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो रूट नंबर-4 के सभी ई-रिक्शा चालक पूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे। समिति ने सभी चालकों और मालिकों से आंदोलन में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की है।

समिति पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रशासन से वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन अगर समस्याएं जस की तस बनी रहीं, तो आगे व्यापक आंदोलन किया जाएगा।