Movie prime
Ad

Varanasi: केसरवानी पार्क ट्यूबवेल चोरी कांड का खुलासा, भेलूपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
 

दुर्गाकुंड क्षेत्र से ट्यूबवेल के केबल-पैनल चोरी मामले में दीपक गौड़ गिरफ्तार; चोरी का सामान व चोरी की बाइक बरामद

Ad

 
Durgakund
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, Bhadaini Mirror। दुर्गाकुंड स्थित केसरवानी पार्क ट्यूबवेल से केबल और पैनल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की भेलूपुर थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड विकास मिश्रा के साथ दरोगा हिमांशु सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने दीपक कुमार गौड़ (32) निवासी दशमी, खोजवा को सब्जी मंडी खोजवा के पास से गिरफ्तार किया।

Ad
Ad

क्या हुआ था मामला?

20 फरवरी 2026 की रात दुर्गाकुंड क्षेत्र के केसरवानी पार्क स्थित ट्यूबवेल परिसर में अज्ञात चोरों ने घुसकर केबल और पैनल की पूरी सामग्री चोरी कर ली थी। इस घटना के बाद उत्तर नलकूप से जलापूर्ति बाधित हो गई थी, जिससे कई मोहल्लों में पेयजल संकट खड़ा हो गया।

Ad

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश था और रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठे थे। जलकल विभाग, नगर निगम वाराणसी के अधिकारियों ने पुलिस को पत्र लिखकर प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

 क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से- करीब 3 मीटर जली हुई इलेक्ट्रिक वायर का धातु हिस्सा,  एक पावर कनेक्टर (एडाप्टर), चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, एक रम्भा (लोहे का औजार), एक पेचकश, एक वायर कटर और  70 रुपये नगद बरामद किए हैं।

Ad

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना लंका में वर्ष 2025 में मुकदमा दर्ज है। वर्तमान में भेलूपुर थाना में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लोगों ने ली राहत की सांस

ट्यूबवेल चोरी के कारण जलापूर्ति ठप होने से लोगों में चिंता थी कि यदि आरोपी नहीं पकड़ा गया तो त्योहारों के दौरान भी पानी की किल्लत बनी रह सकती है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों ने संतोष जताया है।

Ad