Movie prime
PMC_Hospital

शिव मंदिर की थीम पर सजे मंडप में डीएसपी आकाशदीप ने रचाई शादी, पवन सिंह ने लगाए ठुमके; क्यूआर कोड से मिली एंट्री

वाराणसी के ताज गंगेज होटल में सासाराम की अक्षिता संग सात फेरे, शादी से पहले धीरेंद्र शास्त्री और जगद्गुरु रामभद्राचार्य से वीडियो कॉल पर लिया आशीर्वाद।

Ad

 
Akashdeep
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और बिहार पुलिस के नवनियुक्त डीएसपी (DSP) आकाशदीप बुधवार को वाराणसी (काशी) में शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने सासाराम की रहने वाली अक्षिता राज के साथ सात फेरे लिए। नदेसर स्थित फाइव स्टार होटल 'ताज गंगेज' में आयोजित यह विवाह समारोह बेहद भव्य और हाई-टेक रहा, जिसमें खेल जगत से लेकर मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।

Ad
Ad

शिव मंदिर थीम पर सजा मंडप और हाई-टेक सिक्योरिटी

आकाशदीप बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे बिहार से बारात लेकर होटल ताज गंगेज पहुंचे। शादी समारोह को बेहद खास और आध्यात्मिक लुक देने के लिए मुख्य मंडप को 'शिव मंदिर' की बेहद आकर्षक थीम पर सजाया गया था।

इस वीआईपी शादी में सुरक्षा और प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा गया था। समारोह में केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश मिला, जिन्हें आमंत्रित किया गया था। प्राइवेसी बनाए रखने के लिए मेहमानों के प्रवेश हेतु क्यूआर कोड (QR Code) स्कैन करना अनिवार्य किया गया था। शादी में दोनों पक्षों से लगभग 350 खास मेहमान ही शामिल हुए।

Ad

Akashdeep

4500 रुपये प्रति प्लेट का शाही खाना और पवन सिंह के ठुमके

शाही शादी का आकर्षण इसका लजीज मैन्यू भी रहा। सूत्रों के मुताबिक, समारोह में मेहमानों के लिए बेहद खास और इंटरनेशनल मैन्यू तैयार किया गया था, जिसमें परोसी गई प्रत्येक थाली (प्लेट) की कीमत करीब 4,500 रुपये बताई जा रही है।

समारोह में रंग जमाने भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार और सिंगर पवन सिंह भी पहुंचे थे। पवन सिंह ने दूल्हे राजा आकाशदीप और अन्य मेहमानों के साथ जमकर ठुमके लगाए, जिससे बारात का माहौल पूरी तरह से संगीतमय हो गया।

Ad

डीएसपी बनने के बाद शादी की दोहरी खुशी, वीडियो कॉल पर मिला संतों का आशीर्वाद

आकाशदीप के लिए यह समय दोहरी खुशियों से भरा है। शादी से ठीक चार दिन पहले, 19 जून 2026 को बिहार सरकार ने खेल कोटे के तहत उन्हें पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के प्रतिष्ठित पद से नवाजा था।

अपनी जिंदगी की इस नई पारी की शुरुआत करने से पहले आकाशदीप ने देश के प्रख्यात संतों का आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और जगद्गुरु रामभद्राचार्य से वीडियो कॉल पर बात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भदैनी मिरर परिवार की ओर से नवदंपती को सुखद वैवाहिक जीवन की ढेरों शुभकामनाएं!