Movie prime
PMC_Hospital

एपेक्स हॉस्पिटल की निदेशिका डॉ. अंकिता पटेल को मिला पीएम मोदी का आशीर्वाद, 'कैंसर मुक्त भारत' के संकल्प को मिली सराहना

'नारी शक्ति वंदन' कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी और डॉ. अंकिता पटेल के बीच हुई शिष्टाचार भेंट।

Ad

 
ankita patel apex
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी (भदैनी मिरर): काशी के चिकित्सा जगत के लिए यह गर्व का क्षण रहा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की निदेशिका और प्रख्यात कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता पटेल के प्रयासों की सराहना की। वाराणसी में आयोजित महिला सशक्तिकरण को समर्पित ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम के दौरान डॉ. अंकिता पटेल की माननीय प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट हुई।

Ad
Ad

कैंसर मुक्त भारत के संकल्प पर चर्चा

मुलाकात के दौरान डॉ. अंकिता पटेल ने प्रधानमंत्री को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एपेक्स हॉस्पिटल द्वारा दी जा रही विश्वस्तरीय सुपर स्पेशिएल्टी सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के समक्ष 'कैंसर मुक्त भारत' के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। डॉ. पटेल ने बताया कि अस्पताल नवीनतम तकनीक और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के जरिए मध्यम और निम्न वर्ग के मरीजों तक बेहतर इलाज पहुँचाने का काम कर रहा है।

Ad

प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत सेवाओं को सराहा

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना के सफल क्रियान्वयन में एपेक्स हॉस्पिटल के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक मरीजों के उपचार, जटिल सर्जरी और रिहैबिलिटेशन (पुनर्वास) सेवाओं में अस्पताल के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

Ad

रेडिएशन थेरेपी में एपेक्स का कीर्तिमान

प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से एपेक्स हॉस्पिटल की उस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की, जिसके तहत अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 200 मरीजों को रेडिएशन थेरेपी प्रदान की जा रही है। उन्होंने इस सेवा को कैंसर के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ा कदम बताते हुए अस्पताल की पूरी टीम को साधुवाद दिया।

जनसेवा का संकल्प दोहराया

प्रधानमंत्री से मिले सम्मान और प्रोत्साहन के बाद डॉ. अंकिता पटेल ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन और सराहना उन्हें भविष्य में और भी ऊर्जा के साथ जनसेवा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने संकल्प लिया कि एपेक्स हॉस्पिटल भविष्य में भी उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से समाज के हर तबके की सेवा जारी रखेगा।