Movie prime
PMC_Hospital

पुलिस छापेमारी का भी डर नहीं! पेइंग गेस्ट हाउस में शुरु कर दिया देह व्यापार का गंदा खेल


8 महिलाएं और 4 पुरुष मौके से पकड़े गए, संचालक को भी दबोचा

Ad

 
,,,
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी, भदैनी मिरर। जिले में एसओजी-2 की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी धर्मनगरी काशी में देह व्यापार का गंदा व्यापार कर रहे संचालकों में डर नहीं है। वह चोरी छिपे स्पॉ और पेइंग गेस्ट हाउस में देह व्यापार के धंधे को धड़ल्ले से चला रहे है। गुरुवार को एसओजी-2 की टीम ने एक बार फिर छापेमारी कर पेइंग गेस्ट में हो रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है।
 

Ad

एसओजी ने चितईपुर के भिखारीपुर इलाके में पेइंग गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर धावा बोला। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में एसओजी छापा मारा तो मौके से 8 महिलाएं, 4 पुरूष पकड़े गए। मौके से भाग रहे संचालक को एसओजी के जवानों ने दबोच लिया। छानबीन में मौके से कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं सहित कई आपत्तिजनक सामग्री मिली है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस की कार्रवाई में स्पा मालिक सूरज पाण्डेय, स्पा संचालक मनीष सहित 3 युवक पकड़े गए है। अंकित मिश्र ने अपनी बिल्डिंग पेइंग गेस्ट हाउस के आड़ में देह व्यापार करने के लिए सूरज को दे रखी थी। अब पुलिस ने मौके से साक्ष्य संकलन के साथ ही अन्य कार्रवाई में जुट गई है।


भेलूपुर और सिगरा में धड़ल्ले से चल रहा


एसओजी द्वितीय ने चितईपुर में ही अपना पहला गुड वर्क किया था। दो स्पॉ सेंटर में ग्राहक बनकर पहुंचे जवानों ने पुष्ट करने के बाद देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। एसओजी के इस कार्रवाई के बाद अब पुलिस के मिलीभीगत की बातें भी जनता के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। चर्चाओं के मुताबिक हाईवे (लंका), अखरी, रवींद्रपुर (भेलूपुर), महमूरगंज, अस्सी, सिगरा में धड़ल्ले से चल रहा है।