DIG अग्निशमन सूर्यकांत त्रिपाठी ने चेतगंज फायर स्टेशन का निरीक्षण किया, कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं
चेतगंज अग्निशमन केंद्र वाराणसी के निरीक्षण में DIG ने फायर टेंडर, एमटी स्टोर, बैरक और परिसर की जांच की। साफ-सफाई, मरम्मत और चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए दिए गए निर्देश।
Sep 1, 2025, 21:21 IST
WhatsApp
Group
Join Now
वाराणसी। उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) सूर्यकांत त्रिपाठी ने सोमवार को चेतगंज स्थित अग्निशमन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अग्निशमन कर्मियों की तत्परता की जांच की और फायर टेंडर चलवाकर उसकी कार्यप्रणाली का परीक्षण किया।
DIG ने सबसे पहले सभी कर्मचारियों को फॉल-इन कराया, तत्परता की जांच हेतु टर्नआउट चेक लिया और उपकरणों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने एमटी स्टोर, सीएसबी स्टोर, बैरक और पूरे परिसर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान परिसर में साफ-सफाई को लेकर उन्होंने विशेष निर्देश दिए और सभी कर्मचारियों से सोशल कर साफ-सफाई बनाए रखने को कहा।


बाद में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में DIG ने उनकी समस्याएं सुनीं और उचित निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) ने बताया कि DIG ने विभागीय चिकित्सा प्रतिपूर्ति, जर्जर भवनों की मरम्मत और अन्य आवश्यकताओं के लिए मुख्यालय से अनुदान की मांग करने हेतु पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।

