Movie prime
Ad

DGP का चला चाबुक: वाराणसी के चोलापुर SO समेत 5 थाना प्रभारी लाइन हाजिर, 2 डिप्टी SP के खिलाफ भी जांच के आदेश

सड़क दुर्घटना को लेकर शासन सख्त

Ad

 
लखनऊ वाराणसी
WhatsApp Group Join Now

Ad
लखनऊ/वाराणसी | उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर DGP राजीव कृष्णा ने अब तक का सबसे कड़ा रुख अख्तियार किया है। पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद DGP ने कार्यप्रणाली में लापरवाही और सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए वाराणसी समेत विभिन्न जिलों के 5 थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। 
वाराणसी के चोलापुर थाना प्रभारी पर गिरी गाज
भदैनी मिरर को मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी कमिश्नरी के चोलापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार पर बड़ी कार्रवाई हुई है। उनके क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और उन पर प्रभावी अंकुश न लगा पाने के कारण उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। वाराणसी को प्राथमिकता देते हुए विभाग ने स्पष्ट संकेत दिया है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Ad
Ad
इन थाना प्रभारियों पर भी हुई कार्रवाई
सिर्फ वाराणसी ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी DGP का चाबुक चला है। लाइन हाजिर होने वाले अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
1. दीपक कुमार - थाना प्रभारी चोलापुर (वाराणसी कमिश्नरी)
2. जीतेन्द्र सिंह - थाना प्रभारी कैम्पियरगंज (गोरखपुर)
Ad
3. विष्णुकान्त तिवारी - थाना प्रभारी छिबरामऊ (कन्नौज)
4. जगदीश प्रसाद शुक्ला - थाना प्रभारी रामसनेहीघाट (बाराबंकी)
5. उदय प्रताप सिंह - थाना प्रभारी सिकरारा (जौनपुर)
2 डिप्टी SP (CO) के खिलाफ जांच के आदेश
थाना प्रभारियों के साथ-साथ पुलिस क्षेत्राधिकारियों (CO) की जवाबदेही भी तय की गई है। सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन में लापरवाही के चलते दो डिप्टी SP के विरुद्ध प्रारंभिक जांच (Preliminary Inquiry) के आदेश दिए गए हैं:
Ad
* अलोक कुमार पाठक - CO ट्रैफिक (बाराबंकी)
* गिरेन्द्र कुमार सिंह - CO ट्रैफिक (जौनपुर)
समीक्षा बैठक में सख्त दिखे DGP राजीव कृष्णा
पुलिस मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नर, ADG जोन, IG/DIG रेंज और जिलों के SSP/SP वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।
Ad