Movie prime
Ad

पहलगाम शहीदों और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वीरों को समर्पित होगी दशाश्वमेध घाट की देव दीपावली

काशी के प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर इस बार गूंजेगी देशभक्ति और श्रद्धा की स्वर लहरियां, गंगोत्री सेवा समिति करेगी भव्य आयोजन

Ad

 
dev-deepawali-dashashwamedh-ghat-gangotri-seva-samiti-pahalgaam-shaheed
WhatsApp Group Join Now

Ad

वाराणसी। काशी की देव दीपावली इस बार श्रद्धा और देशभक्ति का अद्भुत संगम बनेगी। गंगोत्री सेवा समिति ने घोषणा की है कि इस वर्ष का आयोजन पहलगाम हमले में शहीद हुए नागरिकों और भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वीरता दिखाने वाले जवानों को समर्पित रहेगा।

प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की 108 किलो अष्टधातु प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। समिति के अनुसार, पूरा घाट 500 किलो देशी और विदेशी फूलों से सजाया जाएगा, जिससे घाट का दृश्य अलौकिक और भव्य दिखाई देगा।

Ad
Ad
Ad

देशभक्ति के रंग में रंगी देव दीपावली

गंगोत्री सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष पं. किशोरी रमण दुबे ‘बाबू महाराज’ और सचिव पं. दिनेश शंकर दुबे ने बताया कि भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में जो शौर्य प्रदर्शित किया, वह पूरे देश के लिए प्रेरणा है। इसलिए इस बार की देव दीपावली वीर सैनिकों को समर्पित करते हुए देशभक्ति की भावना के साथ मनाई जाएगी।

Ad

इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा महारानी का पूजन-स्तवन और 151 लीटर दूध से अभिषेक किया जाएगा। समिति का उद्देश्य गंगा निर्मलीकरण का संदेश देना और श्रद्धालुओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

बेटियों के नेतृत्व में महाआरती

नारी शक्ति के सम्मान को केंद्र में रखते हुए इस वर्ष की गंगा आरती का नेतृत्व बेटियां करेंगी, जबकि 21 बटुक और 21 डमरुदल आरती की भव्यता में चार चांद लगाएंगे। आयोजन की अध्यक्षता सुमेरू पीठ के शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज करेंगे।

Ad

महाआरती के बाद होने वाली सांस्कृतिक संध्या में काशी के लोकप्रिय गायक और गीतकार कन्हैया दुबे (केडी) के निर्देशन में भक्ति एवं लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां होंगी।
कार्यक्रम का संचालन गंगा सेवक नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला करेंगे।

आयोजन में जनप्रतिनिधियों, देश-विदेश से आए अतिथियों और प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। समिति के संरक्षक पं. कन्हैया त्रिपाठी, गंगेश्वरधर दुबे, शांतिलाल जैन, पवन शुक्ला, संकठा प्रसाद, रामबोध सिंह और संजय यादव सहित कई पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं।


केदार घाट पर विशेष गंगा आरती से निखरेगी देव दीपावली की भव्यता

देव दीपावली के पावन अवसर पर गंगोत्री सेवा समिति काशी के प्राचीन केदार घाट पर भी विशेष गंगा आरती का आयोजन करेगी। समिति के संयोजन में पं. संदीप कुमार दुबे के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की आरती संपन्न होगी। इस अवसर पर घाट को दीपों और फूलों से सजाया जाएगा, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब जाएगा। आरती में बटुकों की टोली, डमरुदल और भक्तों की उपस्थिति से **केदार घाट की देव दीपावली** इस बार और भी भव्य रूप में निखरेगी।
 

Ad

Ad

FROM AROUND THE WEB